फरीदाबाद

Best Places To Celebrate Valentine Day in Faridabad: फरीदाबाद के ये शानदार मॉल प्रपोज करने के लिए बेस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 05:42 PM IST

Best Places To Celebrate Valentine Day in Faridabad: फरीदाबाद एक विकसित औद्योगिक शहर है। इस शहर में इतिहास से लेकर आधुनिक भारत तक की झलक दिखती है। यहां के मॉल बेहद शानदार हैं। वैलेंटाइन वीक में प्रपोज डे पर आप अपने पार्टनर के साथ इन मॉल में क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करने के साथ उसे प्रपोज भी कर सकते हैं।

Image

फरीदाबाद के शॉपिंग मॉल्‍स

KEY HIGHLIGHTS
  • फरीदाबाद के मॉल्‍स में एंटरटेनमेंट, फूड्स और शॉपिंग का कोम्‍बो
  • मॉल्‍स में पार्टनर के साथ करें अपना क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड
  • मॉल में अपनी पार्टनर को खुलेआम प्रपोज कर दें सरप्राइज


Best Places To Celebrate Valentine Day in Faridabad: हरियाणा का फरीदाबाद शहर देश के सबसे पुराने शहरों में शामिल है। इस शहर ने विकसित औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। इस शहर में घूमना अपने आप में एक शानदार अनुभव है। यहां पर इतिहास से लेकर आधुनिक भारत तक की झलक दिखती है। वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। यह पूरा सप्‍ताह प्‍यार करने वाले कपल्‍स के लिए बेहद खास होता है। आज रोज डे है और कल प्रपोज डे। अगर आप इस प्रपोज डे पर अपने पार्टनर को अलग अंदाज में प्रपोज करना चाहते हैं तो फरीदाबाद के फेमस मॉल चले आईये। यहां पर खूब सारी शॉपिंग करने के साथ दिल खोलकर अपने प्‍यार का इजहार भी कर सकते हैं।

1. क्राउन इंटिरियर्स मॉल

फरीदाबाद का क्राउन इंटिरियर्स मॉल बहुत प्रसिद्ध मॉल है। राजमार्ग के बगल में स्थित इस मॉल तक आने के लिए आपको मेट्रो की भी डायरेक्‍ट कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इस मॉल में कई फेमस ब्रांड के फूड रेस्तरां और बार मौजूद हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ टेस्‍टी फूड के साथ ड्रिंक्‍स का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा एंटरटेनमेंट के लिए भी यहां के एंटरटेनमेंट जोन में आ सकते हैं।

2. एसआरएस शॉपिंग मॉल

फरीदाबाद का यह विशाल मॉल न केवल देखने में बेहद आकर्षक है, बल्कि यहां पर आपको हरियाली भी खूब मिलेगा। इस मॉल के साथ ही एक खूबसूरत लैंडस्केप गार्डन है जो नेचर लर्वस को बहुत पसंद आता है। इस मॉल में युवा पीढ़ी को आकर्षित करने वाले सभी सुविधाओं को उपलब्‍ध कराया गया है। यहां पर जमकर शॉपिंग करने के अलावा खुलेआम अपने प्‍यार का इजहार भी कर सकते हैं।

3. पार्श्वनाथ सिटी मॉल

पार्श्वनाथ सिटी मॉल फरीदाबाद के सबसे बड़े मॉल में शामिल है। यह मॉल सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस मॉल में शॉपिंग करने के अलावा आप नाइट लाइफ को भी एन्जॉय कर सकते हैं। यहां का एंटरटेनमेंट जोन भी काफी कूल है। इस जगह पर आप पूरा दिन मस्‍ती कर सकते हैं।

4. अंसल क्राउन प्लाजा

यह मॉल भी फरीदाबाद के सबसे फेमस मॉल में शामिल है। इसमें एंटरटेनमेंट से लेकर फूड और शॉपिंग तक की सभी सुविधा मौजूद है। यहां का ओवरसाइज थ्री-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स कपल्‍स को बहुत पसंद आता है। इसमें आप रोमांटिक फिल्‍म देखते हुए अपने दिल की बात भी कह सकते हैं। यह मॉल मथुरा रोड पर स्थित है।

5. एचएलएफ मॉल

अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए पॉकेट-फ्रेंडली जगह की तलाश कर रहे हैं तो एसएलएफ मॉल आ सकते हैं। इस मॉल में कई ऐसे रेस्‍टोरेंट हैं जहां पर आप घंटो साथ बैठकर एक दूसरे से बातें कर सकते हैं। यहां के शोरूम में आपको सस्‍ती से लेकर महंगी शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। यह मॉल सेक्टर 30, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में स्थित है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article