फरीदाबाद

मनु भाकर ने यहां रहकर बहाया पसीना, तब पेरिस ओलंपिक में मिली खुशियां

भारत की अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस जीत से देशभर में तो खुशी की लहर है ही, साथ ही फरीदाबाद में वह जिस सोसाइटी में रहती हैं, वहां जश्न का माहौल है। हर कोई मनु की बात कर रहा है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

Image

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Photo : PTI

पेरिस ओलंपिक : अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic) में पहला पदक जीतकर देश को बड़ी खुशी दी। इस जीत से न सिर्फ मनु के माता-पिता और परिजन बल्कि उनके गृह जिले झज्जर (Jhajjar) के साथ फरीदाबाद (Faridabad) और देशभर के लोगों का सीना चौड़ा हो गया है। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। मनु ने ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) पर निशाना लगाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं मनु ने इसके लिए कितनी मेहनत की और कहां की। चलिए जानते हैं -

यहां है मनु भाकर का घर

पेरिस ओलंपिक में निशानेबाज मनु भाकर ने जैसे ही ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया, वैसे ही फरीदाबाद में खुशी की लहर दौड़ गई। हो भी क्यों न आखिर हरियाणा की छोरी मनु भाकर ने फरीदाबाद में ही रहकर पेरिस ओलंपिक के लिए जमकर मेहनत की थी। वह यहां सूरजकुंड स्थित ई-विजा टाउन सोसाइटी में रहकर इस पदक के लिए मेहनत करती और पसीना बहाती रही हैं।

सोसाइटी में खुशी की लहर

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उनकी सोसाइटी में खुशी की लहर है। रविवार को ब्रॉन्ज मेड जीतने की खुशी में उनकी सोसाइटी में शाम तक लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाते रहे। मनु भाकर की मां सुमेधा ने मनु की मेहनत को लेकर कहा कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ती है, कई बार त्याग भी करना पड़ता है।

परिवार ने भी दी कुर्बानी

मनु भाकर को सफलता की सीढ़ियां चढ़ाने के लिए मनु के साथ उनके परिवार ने भी कुर्बानी दी है। इसके लिए उन्होंने अपने रिश्तेदारों और पुश्तैनी मकान को छोड़कर पहले भिवानी और फिर फरीदाबाद को अपना ठिकाना बना लिया। उन्होंने ऐसा कदम उठाया, ताकि बिटिया ओलंपिक में मेडल पर निशाना लगाए और देश का नाम रोशन करे। फरीदाबाद आने के पीछे कारण यह था कि यहां से डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज नजदीक ही है, जहां वह प्रैक्टिस करती रहीं।

मनु भाकर के इस प्रदर्शन से उनकी सोसाइटी में जश्न का माहौल है। रविवार सुबह से ही सोसाइटी के लेगों ने उनके फाइनल राउंड को लेकर जबरदस्त उत्साह था। सोसाइटी के लोगों ने जल्दी-जल्दी अपने काम निपटाए और मनु भाकर का मैच देखने के लिए टकटकी लगाकर टीवी के सामने बैठ गए। जैसे ही मनु का मेडल तय हुआ, वहां जश्न शुरू हो गया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'