फरीदाबाद

Faridabad Crime: लिव-इन पार्टनर पर था अवैध संबंध का शक, चुन्नी से गला घोंटकर की हत्‍या, ऐसे खुला राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:02 AM IST

Faridabad Crime: फरीदाबाद के मुजेसर में दो सप्‍ताह पूर्व हुए एक महिला के हत्‍या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्‍या महिला के लिव इन पार्टनर ने की थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मृतका के चरित्र पर शक था, इसलिए उसने चुन्‍नी से गला घोंटकर महिला की हत्‍या कर दी थी।

Image

फरीदाबाद में लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्‍या (Representative Image)

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी एक माह पूर्व ही मृतका के साथ आया था यहां रहने
  • मृतका पहले से ही थी शादीशुदा और चार साल के बच्‍चे की मां
  • हत्‍या के बाद आरोपी अपने साथ ले गया था मृतका का मोबाइल

Faridabad Crime: फरीदाबाद में हत्‍या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर लिव-इन में रह रहे एक युवक ने अपने पार्टनर की चुन्‍नी से गला घोंटकर हत्‍या कर दी। हत्‍या का यह मामला मुजेसर क्षेत्र में करीब दो सप्ताह पहले हुआ था। इस मामले की क्राइम ब्रांच डीएलएफ जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस आरोपी तक पहुंची और पूरे मामले का खुलासा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान 20 वर्षीय शख्स के तौर पर हुई है। यह उत्तर प्रदेश के संभल जिला के गांव निजामपुर का रहने वाला है और फरीदाबाद के मुजेसर में एक माह पहले ही किराये का कमरा लेकर रहने आया था।

डीसीपी क्राइम मुकेश मल्‍होत्रा ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, आरोपी गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में वाहन चलाने का कार्य करता था इस आरोपी की करीब नौ महीने पहले दिल्ली के मीठापुर की रहने वाले महिला से हुई थी। महिला पहले से शादीशुदा और चार साल के बेटे की मां थी। दोनों के बीच पहले दोस्‍ती हुई और फिर प्‍यार। इसके बाद यह आरोपी शादी का वादा कर महिला और उसके बेटे को अपने साथ रखने लगा। ये दोनों कुछ दिन तक रोहतक और गोरखपुर रहे। करीब एक महीने पहले ही मुजेसर में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे।

लिव इन पार्टनर के चरित्र पर शक करता था आरोपित

पुलिस ने बताया कि, आरोपित ने यहां पर महिला को अपनी पत्नी बताकर किराये पर कमरा लिया था। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, उसे संदेह था कि महिला फोन पर किसी से बात करती है। आरोपी ने बताया कि, उसे लग रहा था कि, वह महिला के लिए सबकुछ छोड़कर आया है और महिला ही उसे धोखा दे रही है। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और पांच अक्‍टूबर को ऐसे ही एक झगड़े के दौरान आरोपी ने गुस्से में चुन्नी से महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव कमरे में पड़ा छोड़कर फरार हो गया। आरोपी मृतका की पहचान छिपाने के लिए उसका मोबाइल और जरूरी कागजात अपने साथ लेकर गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article