फरीदाबाद

गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर जाम की समस्या होगी दूर, इस टोल प्लाजा पर मिलेगी Fastag की सुविधा

गुड़गांव-फरीदाबाद के बीच बंधवाड़ी पर पड़ने वाले टोल पर घंटों लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलेगी। एनआईटी जोन के मार्गों को सही करने के साथ ही फास्टैग की सुविधा भी जल्दी उपलब्ध कराई जाएगी। डिसीपी ट्रैफिक ने इन सभी खामियों को दूर करने के लिए पत्र लिखा है। टोल अधिकारियों ने अगले 15 दिनों में फैस्टैग की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है-

Image

गुड़गांव-फरीदाबाद टोल प्लाजा

Gurgaon-Faridabad Toll Plaza: रोजाना गुड़गांव-फरीदाबाद के बीच बंधवाड़ी पर पड़ने वाले टोल पर घंटों जाम लगता है। रोज इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन, अब लोगों को जल्द ही इस जाम की परेशानी से राहत मिल सकती है। इसे लेकर डीसीपी ट्रैफिक ने फरीदाबाद-गुड़गांव टोल रोड का निरीक्षण करके इसकी खामियों को दूर करने के लिए लेटर लिखा है। इतना ही नहीं इसके साथ ही टोल अथॉरिटी को सभी टोल पॉइंट्स पर फास्टैग की फेसिलीटी भी उपलब्ध कराई जाएंगी। टोल अधिकारियों ने अगले 15 दिनों में इन सभी पॉइंट्स पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

नेशनल हाइवे पर भी मिलेगी राहत

डीसीपी टॅफिक ऊषा देवी ने बताया कि पूरे शहर का सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे के दौरान उन जगहों को चुना जाएगा, जहां लोगों को आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी होती है और इन खामियों को जल्दी दूर भी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मंगलवार 6 अगस्त को एनएचआई (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और दूसरे कर्मचारियों से के साथ नेशनल हाइवे का भी सर्वे किया। इस दौरान नेशनल हाइवे के अलग-अलग पॉइंट्स का परिक्षण कर इनकी कमियों को दूर करने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी।

अगले 15 दिन में मिलेंगी ये सुविधाएं

इसके साथ ही डीसीपी ने फरीदाबाद गुड़गांव टोल रोड का भी निरीक्षण करके इसकी कमियों को दूर करने की जानकारी दी है। और टोल अथॉरिटी को सभी टोल पॉइंट्स पर फास्टैग (Fastag) की सुविधा उपलब्ध कराने की बात की है। वहीं टोल अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि अगले 15 दिनों में फैस्टैग की सुविधा इन सभी पॉइंट्स पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके साथ ही फरीदाबाद और सेंट्रल जोन के मार्गों का सर्वे कर अलग-अलग पॉइंट्स को चिह्नित कर उनकी खामियों को दूर करने की जानकारी दी गई है।

एनआईटी जोन के मार्गों खामियां होंगी दूर

ट्रैफिक पुलिस एनआईटी जोन के मार्गों का सर्वे हो चुका है। और इन पॉइंट्स का चयन करके नगर-निगम और FMDA को इसके इसे दुरुस्त करने को कहा है। इन मार्गों के स्ट्रीट लाइट, रोड मार्किग, डे्नेज सिस्टम, रेड लाइट, साइव बोर्ड, डिवाडर, जेब्रा क्रॉसिंग सभी को सही करने के लिए पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!