फरीदाबाद

Faridabad Crime: फरीदाबाद की दो सहेलियों से मदद का झांसा देकर पलवल में गैंगरेप, गहने और पैसे भी लूटे

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 07:06 PM IST

Faridabad Crime:फरीदाबाद की दो महिलाओं के साथ पलवल में मदद का झांसा देकर गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। दोनों महिलाओं को आरोपी अपने साथ घर ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप व लूटपाट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

मदद का झांसा देकर दो महिलाओं के साथ गैंगरेप

KEY HIGHLIGHTS
  • फरीदाबाद की दोनों महिला पलवल के जिला कोर्ट में गई थी
  • मदद का झांसा देकर एक महिला दोनों को अपने साथ ले गई
  • गैंगरेप के साथ आरोपियों ने सोने के जेवर और करीब ढाई लाख लूटे

Faridabad Crime: पलवल जिले में फरीदाबाद की दो महिलाओं के साथ मदद का झांसा देकर गैंगरेप और लूट का बड़ा मामला सामने आया है। दोनों पीड़ित महिलाएं आपस में सहेलियां हैं। आरोप है कि आरोपियों ने रेप के बाद दोनों के पास मौजूद जेवर और नकदी भी लूट ली। इस मामले में पीड़ितों ने महिला थाना पुलिस में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, इनमें एक आरोपी महिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी ने बताया कि फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी है कि वह अपनी सहेली के साथ पलवल कोर्ट में किसी काम के सिलसिले में गई थी। वहां पर उन दोनों की मुलाकात रुकैया बेगम से हुई। उसने इन दोनों को बताया कि वह उनकी समस्‍या को हल करवा देगी। जिसके बाद दोनों सहेलियों ने रुकैया पर विश्‍वास कर उसे अपनी गाड़ी में बैठ लिया। रुकैया दोनों को नूंह रोड की तरफ ले गई, जहां पर उसे ट्रैक्टर सवार दो व्यक्ति मिले। इनमें से एक व्यक्ति उनकी गाड़ी में बैठ गया, जबकि दूसरा ट्रैक्टर से पीछे आने लगा। पीड़ितों ने इन दोनों को नाम दुल्ली पहलवान और राजेंद्र बताया है।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया गैंगरेप

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपी उन्‍हें गांव मढनाका स्थित अपने घर ले गए। यहां पर आरोपियों ने उन दोनों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद दोनों बेहोश हो गईं और आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। तीनों आरोपियों ने रेप के बाद उनके गले से सोने की चेन, अंगूठी, 2.70 लाख नगद रुपये भी लूट लिए। होश आने पर जब दोनों ने शोर मचाया तो आरोपियों ने धमकी दी कि चुपचाप यहां से निकल जाओ नहीं तो यहीं पर काट कर दफन कर देंगे और किसी को पता भी नहीं चलेगा। जिसके बाद पीड़ितों ने अपने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी और पुलिस के पास पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'