फरीदाबाद

Faridabad: फरीदाबाद के इस शख्स के लिए डॉक्टर बने ‘भगवान’, 10 घंटे की सर्जरी कर जोड़ा कटा अंगूठा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 06:06 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद में एक हादसे में अपना अंगूठा गंवाने वाले 27 वर्षीय व्यक्ति के लिए डॉक्‍टर्स की एक टीम ‘भगवान’ बन कर आई। व्‍यक्ति का अंगूठा ड्रिलिंग में फंस कर पूरी तरह से फट गया था। इसे अमृता अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने 10 घंटे चले ऑपरेशन के बाद दोबारा से जोड़ दिया।

Image

फरीदाबाद में डॉक्टर्स ने 10 घंटे की सर्जरी में जोड़ा शख्स का कटा अंगूठा( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ड्रिलिंग के दौरान हादसे में व्‍यक्ति ने गंवाया था अंगूठा
  • अंगूठे की हड्डी, नसें और धमनियां हो गई थीं क्षतिग्रस्‍त
  • तीन सर्जन की टीम ने 10 घंटे सर्जरी कर अंगूठे को जोड़ा

Faridabad: फरीदाबाद में 27 वर्षीय एक व्यक्ति के लिए डॉक्‍टर्स की एक टीम ‘भगवान’ बन गई। ड्रिलिंग के दौरान हुए हादसे में व्‍यक्ति का बायां हाथ का अंगूठा पूरी तरह से फट गया था। अमृता अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने करीब 10 घंटे चले ऑपरेशन के बाद अंगूठे को दोबारा से सफलतापूर्वक जोड़ दिया। डॉक्‍टरों के अनुसार, दुर्घटना में व्‍यक्ति की सभी धमनियां, नसें और अंगूठे को जोड़ने वाली नस क्षतिग्रस्‍त होकर बाहर निकल गई थीं। बताया जा रहा है कि, दुर्घटना का शिकार व्‍यक्ति फरीदाबाद में एक उपकरण निर्माण कंपनी में औद्योगिक ड्रिल ऑपरेटर है। कंपनी के अंदर ड्रिल के दौरान यह हादसा हुआ था।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि, मरीज हमारे पास क्षतिग्रस्‍त बाएं अंगूठे के साथ पहुंचा था। उस समय अंगूठा पूरी तरीके से डैमेज हो चुका था। जिसकी वजह से यह सर्जरी बहुत ही चुनौतीपूर्ण बना गई थी। ड्रिल मशीन में फंसकर व्‍यक्ति की सभी कनेक्टिंग टेंडन, धमनियां, नसें खिंच गई थीं। इसलिए, अंगूठे को फिर से लगाना बहुत मुश्किल लग रहा था, लेकिन हमने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और सफलता पाई।

तीन सर्जन ने 10 घंटे में जोड़ी सभी नसें और हड्डियां

डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि करीब 10 घंटे तक चली सर्जरी में अंगूठे को उसके नेचुरल स्थान पर फिर से जोड़ दिया गया। साथ ही सभी नसों को भी जोड़ दिया गया। मरीज के अंगूठे की हड्डी को फिलहाल किर्चनर तारों की मदद से ठीक किया गया है। इसका उपयोग फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए किया जाता है। हड्डी करीब 6 से 8 सप्‍ताह में ठीक हो जाएगी, जिसके बाद तारों को बाहर निकाल दिया जाएगा और समय के साथ अंगूठा भी फिर से अपने पहले की स्थिति में आ जाएगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि यह पूरी सर्जरी तीन डॉक्‍टरों की टीम ने की। वहीं, हादसे के शिकार व्‍यक्ति ने बताया कि वह अपने अंगूठे को खो कर पूरी तरह से हताश हो गया था, क्‍योंकि वह परिवार में अकेला नौकरी करने वाला सदस्‍य है। अंगूठा न रहने से वह ड्रिल का काम नहीं कर पाता। जिससे परिवार को पालना मुश्किल हो जाता। हालांकि डॉक्‍टरों की मेहनत से अब अंगूठा वापस मिल गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article