फरीदाबाद

Faridabad: नए साल का जश्‍न मनाने के लिए घर से निकलने से पहले रखें ध्‍यान, इस हाईवे पर ट्रैफिक चार दिन रहेगा प्रभावित

Faridabad: पलवल-फरीदाबाद हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को आने वाले चार दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कैल गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को पलवल-फरीदाबाद हाईवे के साथ लिंक करने के लिए गाडर रखने का कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से पलवल-फरीदाबाद हाईवे पर रोजाना 45-45 मिनट के लिए ट्रैफिक को रोक कर आगे बढ़ाया जाएगा।

Image

निर्माणधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कैल गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे होगा पलवल हाईवे से लिंक
  • गाडर लगाने के लिए रोजाना 45 मिनट हाईवे रहेगा पूरी तरह बंद
  • 26, 27, 28 और 29 दिसंबर को इस हाईवे पर यातायात रहेगा प्रभावित

Faridabad: पलवल-फरीदाबाद हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर निर्माण के लिए पलवल-फरीदाबाद हाईवे पर कैल गांव के पास गाडर रखने का कार्य किया जाना है। यह कार्य सोमवार से शुरू होगा और चार दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान पलवल-फरीदाबाद हाईवे पर 45-45 मिनट के लिए ट्रैफिक को रोक कर आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान इस हाईवे से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान यातायात डायवर्ट करने के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। इस हाईवे के ट्रैफिक को आसपास के गांव के रास्‍तों से निकाला जाएगा।

बता दें कि, इस एक्सप्रेस-वे निर्माण कर रही कंपनी ने पहले एक ही दिन में सभी गाडर लगाने का फैसला किया था, लेकिन कंपनी की इस बात से फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस सहमत नहीं हुई, क्‍योंकि इसके लिए करीब 4 घंटे तक पलवल-फरीदाबाद हाईवे को ट्रैफिक के लिए पूरी तरह बंद करना पड़ता। वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए गाडर लगाने का कार्य अब चार दिन में पूरा किया जाएगा। रोजाना 45 मिनट तक हाईवे को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। 26, 27, 28 और 29 दिसंबर को इस हाईवे पर यातायात प्रभावित रहेगा। हाईवे पर इस कार्य के कारण राजस्‍थान की तरफ छुट्टियां मनाने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एक गाडर रखने में लगेंगे 20 से 25 मिनट

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस एक्सप्रेस-वे को हाईवे से जोड़ने के लिए कैल गांव के पास यह इंटरचेंज बनाया जा रहा है। जिसकी वजह से गाडर रखे जाएंगे। एक गाडर रखने में करीब 20 से 25 मिनट का समय लगेगा। सभी गाडर साइट पर पहुंचा दिए गए हैं। इन्‍हें क्रेन की मदद से केवल उठाकर पिलर्स पर रखना है। यहां पर कुल आठ गाडर रखे जाएंगे। एक दिन में दो गाडर ही रखे जाएंगे। इन गाडरों को रखने के बाद ट्रैफिक को शुरू किया जाएगा। ट्रैफिक का दबाव कम होने पर दोबारा से दूसरा गाडर रखा जाएगा। गाडर रखने का यह कार्य रोजाना सुबह 10 से 11 बजे के आस-पास किया जाएगा। इस दौरान यहां पर फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस के कई जवानों को तैनात किया जाएगा।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article