फरीदाबाद

कुत्ते-बिल्ली पालने वालों के लिए फरीदाबाद में नया नियम, जुर्माने से बचने के लिए जाने नियम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 02:11 PM IST

Faridabad News: फरीदाबाद में अब कुत्ते-बिल्ली पालने पर उसका पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस संबंध में नगर निगम द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए है। पालतू जानवरों के पंजीकरण के लिए नवंबर के पहले सप्‍ताह में निगम मुख्‍यालय में सहायता कक्ष बनाया जाएगा। साथ ही लोग सरल पोर्टल से भी आवेदन कर सकेंगे।

Image

फरीदाबाद में कुत्ते-बिल्ली का पंजीकरण अनिवार्य (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नवंबर माह से शुरू होगा पालतू जानवरों का पंजीकरण
  • दिवाली के बाद से कुत्‍तों के काटने की घटना में बढ़ा उछाल
  • बिना अनुमति के कुत्ते-बिल्ली पालने पर लगेगा जुर्माना

Faridabad: फरीदाबाद में अब कुत्ते-बिल्ली पालना आसान नहीं होगा। यहां पर अब अगर बिना अनुमति के कुत्ते-बिल्ली पालते हैं तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। फरीदाबाद नगर निगम ने कुत्ते-बिल्ली पालने के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। शहर में अब हर कुत्ते का पंजीकरण किया जाएगा। यह पंजीकरण उन कुत्‍तों का भी होगा जो पहले से लोगों ने पाल रखे हैं। नगर निगम ने इन सभी पालतू पशुओं के पंजीकरण करने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों के अनुसार, नवंबर माह से पंजीकरण शुरू हो जाएगा।

बता दें कि, फरीदाबाद में पिछले कुछ दिनों से कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में हर महीने कुत्ते और बंदर के काटने के सैकड़ों मामले आते हैं। दिवाली के बाद से कुत्‍तों द्वारा काटने के मामले तेजी से बढ़े हैं। एनआईटी, बड़खल तथा ओल्ड फरीदाबाद की विभिन्न कॉलोनियों और सेक्‍टरों में बड़ी संख्या में कुत्‍तों के काटने की घटनाएं हुई है। जिसके कारण ही नगर निगम ने कुत्ते-बिल्ली पालने के लिए नया दिशा निर्देश जारी किया है। अब कुत्‍तों के पंजीकरण के साथ ही सार्वजनिक जगह पर कुत्ते के मुंह पर मुखौटा भी लगाना होगा, ताकि कुत्ते किसी को काट न सके।

नवंबर के पहले सप्‍ताह में शुरू होगा सहायता कक्ष

शहर में कुत्‍तों की संख्‍या को लेकर नगर निगम के पास अभी कोई रिकॉर्ड नहीं है। दरअसल, नगर निगम ने अभी तक कभी पालतू कुत्‍तों के पंजीकरण को लेकर सख्‍ती नहीं की है। जिसके कारण लोग कुत्ते-बिल्ली तो पाल लेते हैं, लेकिन उसका नगर निगम के पास पंजीकरण नहीं करवाते। हालांकि अब नगर निगम नए सिरे से कुत्तों की संख्‍या का पता लगाने के लिए सर्वे कराएगा। इस सर्वे के दौरान लोगों को कुत्‍तों की देखभाल के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। नगर निगम के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र दहिया ने पूरी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि, शहर के पालतू कुत्ते-बिल्ली के पंजीकरण के लिए नवंबर के पहले सप्ताह में नगर निगम मुख्यालय में एक सहायता कक्ष शुरू किया जाएगा। जहां पर लोग पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा लोग सरल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन भी पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article