फरीदाबाद

Faridabad News: डॉक्टर बना जल्लाद, अफेयर में बाधा बनी पत्नी तो कर डाला मर्डर

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 03:17 PM IST

Faridabad: अनैतिक प्रेम संबंध में बाधा बनी पत्नी की हत्‍या करने वाले डॉक्‍टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी ने 11 सितंबर 2021 को अपनी प्रेमिका और साथियों के साथ मिलकर पत्‍नी की गला घोंटकर हत्‍या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने 15 माह बाद मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

फरीदाबाद में पत्‍नी का हत्‍यारोपी डॉक्‍टर गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों ने 11 सितंबर 2021 को चुन्‍नी से गला घोंटकर की थी हत्‍या
  • हत्‍या के इस मामले में डॉक्‍टर पति, प्रेमिका व छह अन्‍य लोग आरोपी
  • पुलिस ने आरोपी पति को शिकरावा रोड टोंका के पास से किया गिरफ्तार

Faridabad: अनैतिक प्रेम संबंध में बाधा बन रही पत्नी की हत्‍या करने वाले डॉक्‍टर को पुलिस ने 15 माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। उटावड के गढ़ी मोहल्ले के रहने वाले इस आरोपी ने अपनी प्रेमिका व अन्य साथियों के साथ मिलकर 11 सितंबर 2021 को अपनी पत्‍नी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने इसे बुधवार देर शाम शिकरावा रोड टोंका के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ कर अब इसकी प्रेमिका व अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्‍द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हत्‍या के इस मामले में मृतका अरफीना के भाई हमीद निवासी अहलवाड़ी राजस्थान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि, उसकी बहन अरफीना की शादी वर्ष 2010 में उटावड़ निवासी जाकिर हुसैन से हुई थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे भी हैं। उसका जीजा और आरोपी डॉक्टर जाकिर हुसैन गढ़ी मोहल्ले में अपना क्लीनिक चलाता था। यहां पर उसने बीसरू गांव की एक महिला को नर्स के रूप में रखा था। इससे उसके अवैध संबंध स्थापित हो गए थे। शिकायतकर्ता ने बताया था कि, इस अवैध संबंध की जानकारी अरफीना को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

डॉक्‍टर ने अपनी प्रेमिका व छह अन्‍य साथियों के साथ मिलकर की हत्‍या

पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, इस अवैध संबंध की वजह से आए दिन घर में झगड़ा होता था। प्रेम में बाधा बनने पर आरोपी डॉक्‍टर जाकिर हुसैन ने अपनी प्रेमिका और छह अन्य लोगों के साथ मिलकर अरफीना की चुन्नी से गला घोंटकर हत्‍या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को छुपाकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की। हालांकि पुलिस ने दो दिनों बाद ही शव को एक नहर के पास से बरामद कर लिया था। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार थे। पुलिस ने मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकि के आरोपियों की तलाश चल रही है। उटावड थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि, आरोपी जाकिर से पूछताछ कर सबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्‍द ही बाकि आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article