फरीदाबाद

Faridabad: युवक ने पहले एकतरफा प्रेम में पहले की युवती की हत्या, फिर अदालत परिसर में कर लिया सुसाइड

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 02:47 PM IST

Faridabad News: फरीदाबाद में एक युवक ने पहले एकतरफा प्रेम में पत्‍थर से कुचल कर एक युवती की हत्‍या कर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पेशी पर अदालत लेकर पहुंची। यहां पर छठी मंजिल से कूदकर आरोपी ने सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक आरोपी पहले से शादीशुदा और दो बच्‍चों का पिता है।

Image

फरीदाबाद कोर्ट में हत्‍यारोपी ने किया सुसाइड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी शादी के लिए युवती पर बना रहा था दबाव
  • सुनसान जगह पर ले जाकर युवती पर कर दिया पत्‍थर से वार
  • पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पहुंची थी जिला अदालत

Faridabad News: फरीदाबाद की जिला अदालत में पेशी पर आए एक आरोपी ने कोर्ट की छठी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सेक्टर-23ए के रहने वाले महेंद्र के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि, मृतक पर एक तरफ प्रेम में एक युवती की हत्‍या करने का आरोप था। पुलिस इसे बल्लभगढ़ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर पेशी पर लेकर यहां पहुंची थी। पुलिसकर्मी जब उसे जज के सामने पेश करने ले जा रहे थे, तभी उसने कूद कर सुसाइड कर लिया।

फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि, सुसाइड करने वाले आरोपी पर रोशनी नाम की एक युवती का हत्‍या का मामला दर्ज था। उस मामले में मृतक युवती के भाई किशन की शिकायत पर मुजेसर थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। किशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि, 10 नवंबर की सुबह उसके पास किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया था, उसने बताया कि, उसकी बहन रोशनी संजय कॉलोनी में एक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ी है। किशन ने बताया कि, जब हम लोग वहां पहुंचे तो रोशनी ने उसे बताया कि, महेंद्र ने उसके साथ मारपीट कर घायल किया। बादशाह खान अस्पताल में इलाज के दौरान रोशनी की वीरवार को ही मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने महेंद्र पर हत्‍या का मामला दर्ज किया था।

मृतक ने पत्‍थर से वार कर किया था घायल

फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि, हत्‍या के मामले में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपित महेंद्र ने पुलिस का बताया था कि, वह 9 नवंबर की रात रोशनी को अपने साथ रूम पर लेकर गया था। जहां पर उसने रोशनी पर शादी करने का दबाव डाला। जब वह नहीं मानी तो वह उसे संजय कॉलोनी के एक सुनसान गली में लेकर गया। जहां पत्थर से वार कर रोशनी को घायल कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित महेंद्र पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था। पत्नी के साथ उसका तलाक का मुकदमा चल रहा है। पुलिस शुक्रवार दोपहर को उसे इसी मामले में पेशी के लिए कोर्ट लेकर आई थी। जब पुलिसकर्मी उसे लेकर छठी मंजिल पर जा रहे थे तो वह पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर सीधे नीचे कूद गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article