फरीदाबाद

Faridabad New Year Gift : फरीदाबाद के लोगों को नए साल का तोहफा, इस मेडिकल कॉलेज में जनवरी से शुरू होगा सौ बिस्तर का अस्पताल

Faridabad New Year Gift : नए साल के साथ फरीदाबाद के लोगों को बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा मिलने जा रही है। छायंसा में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में जनवरी 2023 से 100 बिस्तर का अस्पताल शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही यहां पर आधुनिकतम उपकरणों से युक्त प्रयोगशाला व कई अन्‍य सुविधाएं भी शुरू हो जाएंगी।

Image

छायंसा में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज

KEY HIGHLIGHTS
  • अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा 100 बिस्तर का अस्पताल
  • इस मेडिकल कॉलेज में बनना है 476 बिस्तर की क्षमता वाला अस्‍पताल
  • यहां पर आधुनिक प्रयोगशाला और कई अन्‍य सुविधाएं भी होंगी शुरू

Faridabad New Year Gift : नए साल पर फरीदाबाद के लोगों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। छायंसा में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में जनवरी 2023 से 100 बिस्तर का अस्पताल शुरू होने जा रहा है। साथ ही यहां पर आधुनिकतम उपकरणों से युक्त प्रयोगशाला भी शुरू की जाएगी। जिससे लोग आसानी से यहां पर सभी तरह की जांच करा सकेंगे। अभी तक यहां पर आने वाले मरीजों को सिर्फ ओपीडी सुविधा मिलती थी। इलाज और मेडिकल जांच के लिए लोगों को बीके अस्पताल का चक्‍कर लगाना पड़ता था। अब नए साल के पहले माह में ही यहां पर मरीजों को सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं मिलने लगेंगी।

मेडिकल कॉलेज के निदेशक गौतम गोले ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मेडिकल कॉलेज में 476 बिस्तर की क्षमता तैयार की जानी है। जिसके पहले चरण में 100 बिस्तर नए साल से शुरू किए जाएंगे। इन सभी स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का लाभ मरीजों को जनवरी मध्‍य तक मिलने लगेगी। इन सुविधाओं को शुरू करने की तारीख की घोषणा जल्‍द ही कर दी जाएगी। इस मेडिकल कॉलेज के पूरी क्षमता से कार्य करने पर फरीदाबाद के लोगों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा मिल सकेगी।

मरीजों को मिलेंगी ये स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं

इस मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को नए साल से किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी मिलने लगेगी। साथ ही यहां पर स्‍थापित किया गया आईबैंक भी शुरू हो जाएगा। जिससे मरीज आंख का कॉर्निया ट्रांसप्लांट करा सकेंगे। वहीं कोरोना वायरस को ध्‍यान में रखकर भी यहां पर मेडिकल सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। चीन में फैले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए यहां पर जीनोम-सीक्वेंसिंग की सुविधा भी शुरू होगी। अभी यह सुविधा फरीदाबाद में नहीं मौजूद है। इसके लिए अभी सैंपल को दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी भेजा जाता है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में करीब 3000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट भी नए साल से शुरू हो जाएगा। इस प्‍लांट को सीएसआर के सहयोग से स्थापित किया जा रहा है। वहीं, फरीदाबाद के लोगों को एक और बड़ी सौगात जल्‍द मिलेगी। गांव फतेहपुर बिल्लौच में नए साल के साथ दिल्ली एम्स की नई शाखा का निर्माण शुरू हो जाएगा। यहां पर 60 बिस्तरों की सुविधा के साथ ओपीडी और जांच सुविधा मिल सकेगी।
Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article