फरीदाबाद

Faridabad-Gurugram Weather Forecast: फिर से होगी बेमौसम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Faridabad-Gurugram Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Faridabad Main: फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज तेज हवाएं चलेंगी। यहां 13 मार्च को फिर से बारिश दस्तक देने वाली है।

Image

फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज का मौसम

Faridabad-Gurugram Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम में हर दिन कोई न कोई बदलाव देखने को मिल रहा है। इस महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई। फिर तापमान में गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद दिन की धूप में तपिश भी महसूस हुई। मौसम में बदलाव का सिलसिला अभी भी बंद नहीं हुआ है। एक बार फिर से बेमौसम बारिश दस्तक देने वाली है। फरीदाबाद-गुरुग्राम समेत हरियाणा के कई इलाकों में 13 फरवरी को फिर से बारिश होने वाली है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। आइए जानते हैं कि फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज कैसा मौसम रहने वाला है।

फरीदाबाद में मौसम का हाल

फरीदाबाद में शुक्रवार को आसमान साफ था और धूप भी तेज निकली थी। जिसके बाद आज यहां पर तेज हवांए चलेंगी। हवाओं की रफ्तार 20-30 किमी प्रति घंटे रहने वाली है। आज आसमान में भी हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल भी आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं। हालांकि दिन में धूप के दर्शन भी होंगे।

गुरुग्राम में आज का मौसम

गुरुग्राम में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज गुरुग्राम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले हैं, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। शनिवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में भी 13 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। जिनकी रफ्तार 25-35 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article