फरीदाबाद

संदिग्ध हालातों में पेड़ से लटकी मिली दो छात्रों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 08:48 AM IST

Crime News: मृतक यश और युवराज सेक्टर 31 स्थित एमराल्ड स्कूल में 7वीं कक्षा से 10वीं तक एक साथ ही पढ़ते थे। हालांकि, बाद में यश के पिता ने मकान बदल लिया, जिसके बाद वह दिल्ली स्कॉलर पब्लिक स्कूल में पढ़ने लगा। वहीं युवराज का दाखिला फरीदाबाद मॉर्डन स्कूल में हो गया। इसके बाद भी दोनों के बीच दोस्ती बनी रही।

Image

संदिग्ध हालात में मिली दो छात्रों की लाश

Photo : BCCL

Crime News: फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी हुई दो छात्रों की लाश मिली है। एक साथ दो लाशें बरामद होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस बीच पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्रों की लाश सूरजकुंड इलाके के सिद्धदाता आश्रम के पीछे जंगलों से बरामद हुई है। छात्रों की पहचान 11वीं क्लास के छात्र यश और युवराज के रूप में हुई है। छात्रों की मौत के बाद दोनों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

7वीं से 10वीं तक एक ही स्कूल में पढ़ाई

पुलिस ने बताया कि मृतक यश और युवराज सेक्टर 31 स्थित एमराल्ड स्कूल में 7वीं कक्षा से 10वीं तक एक साथ ही पढ़ते थे। हालांकि, बाद में यश के पिता ने मकान बदल लिया, जिसके बाद वह दिल्ली स्कॉलर पब्लिक स्कूल में पढ़ने लगा। वहीं युवराज का दाखिला फरीदाबाद मॉर्डन स्कूल में हो गया। इसके बाद भी दोनों के बीच दोस्ती बनी रही।

दोनों घर से साथ निकले थे

परिजनों ने बताया, सोमवार को दोनों दोपहर करीब 3 बजे साथ ही घूमने निकले थे। 6 बजे युवराज की अपने बड़े भाई दक्ष से बात हुई थी, जिसमें उसने कहा था कि जल्दी ही घर आ रहा हूं और उसके बाद से लगातार फोन करने के बाद भी इन्होंने फोन नहीं उठाया। जब रात 10:00 बजे तक फोन नहीं उठा तब युवराज के पिता ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस पर फोन को लगाकर फोन की लोकेशन निकलवाई और फिर सिद्धदाता आश्रम के पीछे बने जंगलों में जा पहुंची। पुलिस जब वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि दोनों छात्रों की लाश पेड़ से लटकी हुई है जिसके बाद पुलिस ने लाश को वहां से उतरवाया और बादशाह खान अस्पताल ले आए, जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एक दिन पहले परेशान था युवराज

युवराज के पिता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक दिन पहले युवराज बहुत परेशान दिख रहा था। सोमवार में बेटा अपनी मां के सामने बहुत बुरी तरह रो रहा था, मां ने कई बार पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। उसके बाद में घूमने बाहर चला गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article