फरीदाबाद

Faridabad: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाशों ने सरेआम महिला से कर ली लाखों की लूट, देखते रह गए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 06:51 PM IST

Faridabad News: फरीदाबाद की आईपी कॉलोनी में दो लुटेरों ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर एक महिला से उसके सोने के चार कंगन लूट लिए। इन आरोपियों ने अपराध का डर दिखाकर महिला से उसके कंगन उतरवा लिए और फिर उसे नकली कंगन से बदलकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Image

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिला से लूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पीड़ित महिला बाजार से अकेले वापस आ रही थी घर
  • कॉलोनी में ही पुलिसकर्मी बनकर खड़े मिले दोनों बदमाश
  • आरोपियों ने अपराध का डर दिखा कर उतरवा लिए कंगन

Faridabad News: फरीदाबाद में सक्रिय चेन स्नैचरों पर बढ़ते पुलिस के दबाव से अपराध का ट्रेंड बदल गया है। अब अपराधी चेन स्नैचिंग करने की जगह पुलिसकर्मी बनकर ठगी और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर की आईपी कॉलोनी से सामने आया है। यहां पर बाजार आई एक महिला को पुलिसकर्मी बनकर दो बदमाशों ने रोक लिया और फिर शहर में अधिक अपराध का हवाला देकर महिला से उसके सोने के चार कंगन उतरवाकर फरार हो गए। इन कंगनों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने अपने परिजनों की मदद से पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

सरेराह हुई ठगी और लूट के इस मामले में आईपी कॉलोनी सेक्टर- 30 की रहने वाली 58 वर्षीय कुसुम जैन ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्‍होंने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह अकेले ही एसएलएफ मॉल सामान लेने गई थी। करीब एक घंटे बाद वहां से घर लौटते समय कॉलोनी में ही सड़क किनारे बाइक लेकर दो युवक खड़े मिले। उनमें से एक युवक मेरे पास आया और बोला कि माता जी आपको सर बुला रहे हैं। महिला जब दूसरे युवक के पास गई तो उसने भी बड़े प्‍यार से बात करते हुए कहा हम पुलिस वाले हैं। यहां पर हम एक अपराधी को पकड़ने आए हैं।

नकली कंगन से बदल दिया सोने का कंगन

पुलिसकर्मी बने शातिर लुटेरों ने महिला से कहा कि आपने जो सोने की चूड़ियां पहनी हैं, उसे उतार दो। क्योंकि यहां पर बहुत वारदात हो रही है। यहां लुटेरे घूम रहे हैं। उसकी बात सुनकर महिला डर गई और उनके बहकावे में आकर सोने की चारों कंगन उतारकर उन्हें दे दिया। फर्जी पुलिसवालों ने अपने पास से एक कागज निकाला और उसमें कंगन को लपेटकर महिला को वापस दे दिया। महिला ने बताया कि थोडी दूर जाकर जब उसने कागज खोलकर देखा तो नकली कड़ा और चूड़ी रखी हुई थी। जिसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरी वारदात परिजनों को बताई और फिर थाने पहुंचकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को तलाश रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'