फरीदाबाद

Faridabad News: कारोबारी ने पिस्‍टल से खुद को गोली मार दी जान, परिजनों ने पत्नी पर लगाया बड़ा आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 07:56 PM IST

Faridabad News: फरीदाबाद के सेक्टर-46 में एक कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक कारोबारी के परिजनों ने पत्‍नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों में तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Image

फरीदाबाद में कारोबारी ने किया सुसाइड, हैरान करने वाला कारण

KEY HIGHLIGHTS
  • बीती रात अवैध पिस्‍टल से अपने कमरे में मारी खुद को गोली
  • परिजनों का आरोप हर्जाने के तौर पर मांगे थे दस करोड़ रुपए
  • परिजनों ने पत्‍नी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Faridabad News : फरीदाबाद के सेक्टर-46 में एक कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम ललित बंसल था और इनका फरीदाबाद में कपड़े का बड़ा कारोबार था। पुलिस के अनुसार ललित बंसल अपने माता-पिता के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार ललित का बीते कुछ माह से पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। जिसकी वजह से पत्नी ने ललित पर तलाक का मुकदमा कर रखा था। इस समय वह बच्‍चों के साथ अपने मायके में रह रही थी। परिजनों ने पत्‍नी पर आत्‍महत्‍या के लिए उसकने और शोषण करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को मृतक के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक की गई जांच में पता चला है कि ललित बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में गए थे। वहां पर गैर लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर उसके माता-पिता कमरे में पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने सुसाइड में उपयोग की गई पिस्‍टल को जब्‍त कर लिया है।

परिजनों ने पत्‍नी पर लगाए कई गंभीर आरोप

इस मामले में मृतक कारोबारी के परिजनों की तरफ से पुलिस में पत्‍नी के खिलाफ आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने और शोषण की शिकायत दी गई है। शिकायत के अनुसार ललित की पत्‍नी तलाक केस के बाद से लगातार ललित पर दबाव बनाकर पैसे की मांग कर रही थी। साथ ही वह ललित को अपने बेटे से भी नहीं मिलने दे रही थी। परिजनों का आरोप है कि पत्‍नी ने तलाक के साथ हर्जाने के तौर पर 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। जिससे ललित परेशान थे। परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक पत्‍नी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस के अनुसार पत्नी के साथ झगड़े के चलते ललित ने यह कदम उठाया। जांच के बाद मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article