फरीदाबाद

Faridabad: रोड रेज में ऑटो ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, कार चालक ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

फरीदाबाद में एक कार से ऑटो टकरा गया। जिस कारण कार सवार युवक और ऑटो चालक का विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने ऑटो ड्राइवर को बुरी तरह पीटा। अस्पताल में इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Image

फरीदाबाद में ऑटो चालक की हत्या

Faridabad Road Rage: फरीदाबाद में एक कार सवार ने रोड रेज में 32 वर्षी ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की हत्या कर दी। कार सवार युवक ने उसे बुरी तरह पीटा और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल ऑटो चालक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार में अकेला कमाने वाला था बंटी

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बंटी के तौर पर हुई है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था। वह फरीदाबाद में ऑटो-रिक्शा चलाकर अपनी गुजर-बसर करता था। बंटी के तीन बच्चे है और वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को नगला चौक के पास बंटी का ऑटो एक कार से टकरा गया। जिसके बाद उसका कार चालक से विवाद हो गया था और उसने बंटी को पीट-पीटकर मार डाला।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

ऑटो चालक की बहन की शिकायत पर मुजेसर थाने में कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुजेसर थाने के प्रभारी दर्पण सिंह ने बताया कि आरोपी 24 वर्षीय स्नातक छात्र है। उन्होंने कहा, “उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली जाएगी।”

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article