फरीदाबाद

Faridabad News: फरीदाबाद में वीवीआईपी आगमन के चलते 27 और 28 को बंद रहेंगे ये रूट्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 04:19 PM IST

फरीदाबाद में 27 अक्टूबर को जन उत्थान रैली और 28 अक्टूबर को सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की देश के विभिन्न राज्यों के गृह मंत्रियों व गृह सचिवों के साथ बैठक होने वाली है। जिसके कारण कई रूट्स पर यातायात जहां पूरी तरह से बंद रहेगा, वहीं कई पर डायवर्जन रहेगा।

Image

सड़क पर ड्यूटी करते ट्रैफिक पुलिस के जवान

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जनउत्थान रैली और वीवीआईपी मूवमेंट के कारण यातायात प्रभावित

  • 27 अक्‍टूबर को सेक्‍टर 12 रैली स्‍थल के आस-पास के कई रूट्स रहेंगे बंद

  • सूरजकुंड में केंद्रीय गृहमंत्री 28 अक्‍टूबर को करेंगे राज्‍य गृह मंत्रियों के साथ बैठक


Faridabad News: फरीदाबाद के नौकरीपेशा और आम लोगों के लिए दो दिन मुश्किल होने वाले हैं, क्‍योंकि शहर की यातायात व्‍यवस्‍था आगामी दो दिन प्रभावित रहने वाली है। शहर में 27 अक्टूबर को जन उत्थान रैली और 28 अक्टूबर को सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की देश के विभिन्न राज्यों के गृह मंत्रियों व गृह सचिवों के साथ बैठक होने वाली है। ऐसे में दो दिन तक जहां औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में प्रवेश वर्जित रहेगा, वहीं कई रास्‍ते पूरी तरह से बंद और कई डायवर्ट रहेंगे।

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर जानकारी दी गई है। एडवाइजरी के अनुसार 27 और 28 अक्‍टूबर को पलवल-होडल से आकर दिल्ली या दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को केजीपी व केएमपी का उपयोग करना पड़ेगा। इसी तरह से गुरुग्राम से मांगर-पाली-मार्ग से फरीदाबाद में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। हालांकि इस रूट से आने वाले दैनिक यात्री वाहन व कार- बाइक का आगमन पूर्व की तरह ही जारी रहेगा।

27 अक्टूबर को इन रूट्स पर रहेगा प्रतिबंध

फरीदाबाद पुलिस के अनुसार 27 अक्टूबर को दोपहर एक से चार बजे तक तथा शाम को छह से रात 10 बजे तक अनखीर गोल चक्‍कर, अनंगपुर चौक, सूरजकुंड गोल चक्कर, मानव रचना, शूटिंग रेंज के रास्ते पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा सेक्टर-12 में रैली स्थल के आस-पास के कई रूट्स को डायवर्ट किया गया है। इसलिए वीरवार को इन रूट्स पर जाने से बचें।

28 अक्टूबर को ये रास्ते रहेंगे पूरी तरह से बंद

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार 28 अक्टूबर को सूरजकुंड से अनंगपुर चौक मानव रचना, एशियन अस्पताल से बड़खल चौक फ्लाईओवर के नीचे से राइट ओल्ड चौक, सिद्धदाता आश्रम, अनखीर गोल चक्कर, ओल्ड चौक से सेक्टर-17 बाईपास वाले रूट पर आम आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इसी तरह बाईपास बीपीटीपी चौक से कोर्ट व सेक्टर-15ए की पुलिस चौकी की तरफ जाने वाले मार्ग को भी आम आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा। यह प्रतिबंध सुबह छह से 10:30 बजे तक और शाम पांच से रात आठ बजे तक रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article