Faridabad Crime News: फरीदाबाद से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर ढाई साल की मासूम के साथ यौन हिंसा हुई है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, इस घिनौनी वारदात को पड़ोसी ने ही अंजाम दिया है। बच्ची के स्वजन ने कहा है कि, उनके पड़ोस में रहने वाला किशोर उनकी बच्ची को आमतौर पर खिलाता रहता था। कल भी वह बच्ची को खिलाने के लिए घर से ले गया, इसके बाद बच्ची जब लौटी तो उसके शरीर से खून निकल रहा था और वो रो रही थी।
घटना के संज्ञान में आने के बाद स्वजन ने पुलिस को जानकारी दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि, बच्ची के स्वजन की तहरीर पर आरोपित खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
