शहर

Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले से बाल-बाल बचा श्रीभूमि का एक परिवार, भयावह मंजर की सुनाई आंखों देखी दास्तान

Pahalgam Terror Attack: दक्षिण जम्मू और कश्मीर हुए आतंकी हमले से पूरे देश में सनसनी मची हुई है। ऐसे में, श्रीभूमि का एक परिवार हाल ही में इस आतंकवादी हमले से बच निकला है। जानकारी के अनुसार हमलावर उन्हें पहचानने में असफल रहे, जिससे उन्हें बिना किसी नुकसान के छोड़ दिया गया। अब तक 26 लोग इस भयानक आतंकी हमले का शिकार हो चुके हैं।

Image

आतंकी हमले से बचा असम का एक परिवार

Pahalgam Terror Attack: दक्षिण जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की मशहूर बैसरन वैली में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले ने पूरे देश में खलिबली मचा दी है। जानकारी के अनुसार, श्रीभूमि से एक परिवार हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी घटना के दौरान खतरे से बाल-बाल बचा। सौभाग्य से, हमलावर उन्हें पहचान नहीं सके और वे सुरक्षित रूप से छोड़ दिए गए।

Family from Assam Escaped Pahalgam Terror Attack

आतंकी हमले से बचा असम का एक परिवार

उस समय, परिवार के पुरुष सदस्य, अपनी पत्नी और बेटे के साथ बैसरन की खूबसूरत वैली यात्रा कर रहे थे। परिवार, जिसमें देबाशीष भट्टाचार्य, मधुमिता दास भट्टाचार्य और उनका बेटा द्रोहदीप भट्टाचार्य शामिल हैं, अब श्रीनगर में सुरक्षित हैं। उन्होंने अपनी भयावह अनुभव की जानकारी फोन पर अपने रिश्तेदारों को दी। मधुमिता के भाई, नबेंदु दास ने उनकी मुश्किलों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा कि कैसे वो इस भयानक आतंकी हमले का शिकार होने से बचे।

पहलगाम का खौफनाक मंजर

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर खौफनाक आतंकी हमला किया। इस हमले के कारण 26 लोगों ने अपनी जान गवाई है। सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में यात्रियों से पहले उनका धर्म और नाम पूछा। जिसके बाद उन्होंने हिंदू हो कहकर पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है, जिसमें दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article