शहर

Earthquake Today: हिमाचल और महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, नासिक में दो बार हिली धरती

हिमाचल प्रदेश के चंबा और महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए । नासिक में 3.4 और 3.5 तीव्रता के दो झटके दर्ज किए गए। हालांकि दोनों जगहों पर किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

Image

चंबा और नासिक में भूकंप के झटके (सांकेतिक फोटो)

Earthquake Today: देश के दो राज्यों हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में शुक्रवार को भूकंप के झटके दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, चंबा और नासिक में आज सुबह भूकंप आया। नासिक में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। तीनों भूकंप की तीव्रता 3.0 से 3.5 के बीच रही। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।

चंबा में 3.0 तीव्रता का भूकंप

NCS के अनुसार, सुबह 6:36 बजे हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 दर्ज की गई। भूकंप की गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप का केंद्र 33.131° उत्तरी अक्षांश और 76.585° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

नासिक में दो बार कांपी धरती

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार को दो बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए। पहला झटका सुबह 5:32 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। इस भूकंप की गहराई जमीन से करीब 3 नीचे थी, जबकि इसका केंद्र 20.461° उत्तरी अक्षांश और 73.748° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। इससे पहले नासिक में ही रात 12:05 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर थी। इसका केंद्र 20.483° उत्तरी अक्षांश और 73.791° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

लगातार भूकंप से लोगों में चिंता

नासिक में कुछ घंटों के अंतराल में दो बार भूकंप दर्ज होने से स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ सकती है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार इन भूकंपों की तीव्रता कम थी। फिलहाल इन भूकंपों से किसी बड़े नुकसान या जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article