शहर

'वे मुझे मार देंगे…' गर्भवती महिला ने मौत से पहले मां को बताई थी आपबीती, दहेज प्रताड़ना का आरोप

दिल्ली के मुस्तफाबाद में 25 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। उसके परिवार ने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

दिल्ली में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत

Delhi Dowry Case: ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर जैसे चर्चित मामलों के बाद दहेज उत्पीड़न और ससुराल में महिलाओं के साथ कथित प्रताड़ना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब दिल्ली में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर ऐसे मामलों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुस्तफाबाद में 25 वर्षीय गर्भवती महिला चौथी मंजिल से गिर गई थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद महिला के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

महिला की मां और बहन ने लगाए गंभीर आरोप

यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने करीब तीन महीने पहले अपनी पसंद से शादी की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और परिवार द्वारा सोना और नकदी की मांग की जाने लगी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका की बहन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से ससुराल में लगातार विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए परिवार के लोग भी वहां गए थे। उसने कहा कि, “मेरी बहन चौथी मंजिल से गिरी है। घर में बहुत झगड़े हो रहे थे और हम लोग समझौता कराने गए थे।”

महिला की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी अक्सर फोन पर ससुराल में हो रही प्रताड़ना के बारे में बताया करती थी। उसने कई बार यह भी कहा था कि उसे जान का खतरा है। मां ने कहा, "जब मैं उससे मिलने गई, तो उसने बताया कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने मुझसे कहा कि वे उसे मार डालेंगे। वह गर्भवती थी। हम अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहते हैं।"

पुलिस ने परिवारवालों के बयान लिए

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार