शहर

Diwali 2023: इतने बजे करें दिवाली पूजा, अभी इन बाजारों में मिल रहा सस्ता सामान

Diwali Shopping Market and Puja Shubh Muhurat Timings 2023: दिवाली पर्व पर लक्ष्मी और गणेश जी के पूजन का विशेष महत्व है। इस बार दिवाली की शाम को द्रिक पंचांग के अनुसार 05:46 बजे से रात 08:22 बजे तक पूजा का श्रेष्‍ठ समय है। इसी कड़ी में हम आपको को दिवाली शॉपिंग के लिए कुछ सस्ते चुनिंदा बाजार बता रहे हैं, जहां से आप कम रुपये में अनलिमिटेड खरीदारी कर सकते हैं।

Image

दिवाली पूजा 2023 और शुभ मुहूर्त

Photo : iStock

Diwali Shopping Market and Puja Shubh Muhurat Timings 2023: त्योहारी सीजन में बाजार दुल्हन की तरह सज धज कर ग्राहकों की आगवानी के लिए तैयार हैं। धनतेरस की खरीदी के बाद लोग 12 नवंबर रविवार को दिवाली का पर्व मनाएंगे। रोशनी के पर्व पर नए कपड़े पहनकर लोग विधिवत पूजा-पाठ कर हर्षोल्लास के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। उससे पहले ही लोग घरों को खूबसूरत लाइटों से सजा कर नया लुक देते हैं। वहीं, लोग शॉपिंग के लिए बाजार का रुख करते हैं। शॉपिंग के शौकीन अलग-अलग मार्केट्स को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। देश की कुछ मार्केट अपनी अनोखी खासियतों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या आप देश की सबसे सस्ती और मशहूर मार्केट के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको दिवाली शॉपिंग के लिए कुछ चुनिंदा बाजार बताएंगे, जहां से आप कम रुपये में ढेर सारी खरीददारी कर सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं देश के कुछ सस्ते और फेमस बाजार के नाम, जहां से कम पैसों में अनलिमिटेड शॉपिंग कर घर भर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा करने का उत्तम समय भी बताएंगे।

इतने बजे है पूजा का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष 12 नवंबर रविवार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 14 बजकर 46 मिनट तक रहेगी फिर इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। वहीं, 2 बजकर 44 मिनट पर दिवाली की शुरुआत होगी और 12 नवंबर को 2 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। दिवाली पर प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाएगी। लोग अपने घरों को मिट्टी के दीयों, रंग-बिरंगी रंगोली और रोशनी से सजाएंगे। लक्ष्मी पूजा पारंपरिक रूप से शाम को शुभ प्रदोष काल के दौरान की जाती है, जो द्रिक पंचांग के अनुसार शाम 05:46 बजे से रात 08:22 बजे तक शुरू होगी।

नवम्बर 12 रविवार को राहु 04:04 PM से 05:24 PM तक है। चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा।

तिथि

कृष्ण पक्ष अमावस्या - Nov 12 02:45 PM – Nov 13 02:57 PM तक

नक्षत्र

स्वाति - Nov 12 01:47 AM – Nov 13 02:51 AM

विशाखा - Nov 13 02:51 AM – Nov 14 03:22 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:42 AM – 12:25 PM

अमृत काल - 05:39 PM – 07:20 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:08 AM – 05:56 AM

इन खास बाजार से करें दिवाली शॉपिंग

दिवाली पर आप मुंबई स्थित क्रॉफर्ड मार्केट ट्रेंडी और लेटेस्ट आइट्म्स की खरीददारी के लिए जाना जाता है। मुंबई के सबसे पुराने बाजारों में से एक क्रॉफर्ड मार्केट में आप इंपोर्टेड चॉकलेट, कटलरी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्टाइलिश ड्रेस, परफ्यूम और ग्रॉसरी की ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा यहां कई कपड़े के शोरूम और सस्ते कपड़े के बाजार हैं। जहां से आप किफायती दामों में अपने मन पसंद कपड़े खरीद सकते हैं।

लखनऊ का फेमस बाजार

राजधानी लखनऊ की प्रसिद्ध थोक मंडी यहियागंज बाजार में दीपावली के लिए एक से बढ़कर एक डेकोरेशन पीस उपलब्ध हैं। यह बाजार विविधता में मिलने वाले सामानों के लिए प्रसिद्ध है। इस बाजार में त्योहार के समय खासा जगमगाहट होती है और यहां व्यापारियों से लेकर खुदरा खरीदारों की भीड़ रहती है। यहियागंज बाजार गालियों में बसा हुआ है और यह अपने सीजनल कारोबार के लिए जाना जाता है। यहां से आप बच्चों, बड़ों समेत सभी के लिए किफायती दाम में शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर दिवाली की लाइट्स, दरवाजों का सजावटी सामान, रंगबिरंगी रंगोली, लालटेन, शुभ लाभ स्टीकर, चरण, लड़ी जैसे तमाम चीजें मिल जाएंगे। इस बाजार में, ग्राहक को अच्छी खरीदारी करने के लिए कम से कम 1000 रुपये का खर्च करना होगा। इसके अलावा राजधानी के रकाबगंज के किराना मार्केट में आपको समस्त प्रकार के तेल, चावल, आटा, मैदा, बेसन, साबुत मसाले, सूखे मेवे और खजूर मिलते हैं। यह इतनी बड़ी मंडी है कि यहां से व्यापारी थोक में सामान खरीदकर उन्हें शहर के अन्य हिस्सों में बेचते हैं।

लाजपत नगर मार्केट

दिवाली पर अगर आप कपड़े खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिल्ली के फेमस लाजपत नगर मार्केट जरूर जाएं। लाजपत नगर में आपको किफायती दामों पर अच्छी और टिकाऊ चीजें मिल जाएंगी। जूतों से लेकर कपड़ों तक यहां अच्छी रेंज मिलते हैं। इसके अलावा ज्वैलरी की शॉपिंग के लिए भी ये मार्केट अच्छा है।

चांदनी चौक बाजार

वहीं, दिल्ली के चांदनी चौक बाजार को भी देश के सबसे सस्ते मार्केट में गिना जाता है। पुरानी दिल्ली में मौजूद इस मार्केट में आप ट्रैडिशनल जूलरी से लेकर ब्राइडल लहंगे, एथनिक ड्रेस, सूखे मेवों, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और शुद्ध मसालों की खरीददारी कर सकते हैं। यहां दिवाली के लिए स्पेशल आइटम ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। तो अगर आप भी ढेर सारी शॉपिंग करना चाहते हैं तो तुरंत इस बाजार का रुख करें। यहां घर को सजाने के लिए तरह-तरह की आकर्षक चीजें यहां उपलब्ध हैं। कई तरह से लटकन और रंग बिरंगी झालरें आदि आपको सस्ते दामों पर मिल जाएंगे।

जौहरी बाजार

इसके राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित जौहरी बाजार का नाम भी देश के चीप मार्केट्स की फेहरिस्त में शुमार है। हवा महल के पास मौजूद इस मार्केट में मिरर वर्क जूलरी, राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट्स, इंट्रीकेट एंब्रॉयडरी, फर्निशिंग आइटम्स और होम डेकोरेशन के सामान काफी वाजिब दाम पर मिल जाते हैं। दिवाली में इस बाजार ने आपके लिए कई बेहतरीन आइटम वो भी सस्ते दाम में उपलब्ध कराने का वादा निभा रहा है। वहीं घर को रोशन करने के लिए मोम के सुंदर दीए, ,रंगीन दीये, कई डिजाइनर दीये, रंगोली, पूजन थाली आदि की भी यहां खुब वेराइटी देखने को मिलेगा।

टेक्सटाइल कैपिटल

गुजरात के सूरत सिटी को देश की टेक्सटाइल कैपिटल कहा जाता है। सूरत को देश का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार माना जाता है। भारत में इस्तेमाल होने वाला 90 प्रतिशत पॉलिएस्टर सूरत से ही आता है। ऐसे में सूरत टेक्सटाइल मार्केट से आप काफी सस्ते दामों में कढ़ाई, बुनाई, सिंथेटिक और थोक में कपड़े खरीद सकते हैं। दिवाली में ग्राहकों की यहां भीड़ देखने को मिलती है।

सदर बाजार

दिल्ली का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट है सदर बाजार। यहां फैंसी लाइट्स काफी कम दामों में मिलती हैं। आप यहां से खूबसूरत लैंप और बालकनी को सजाने के लिए लाइट्स खरीद सकते हैं। सदर बाजार में LED लाइट्स की अच्छी रेंज मिल जाएगी। ये मार्केट दिवाली की शॉपिंग के लिए बेस्ट मार्केट है।

इंद्रा मार्केट

नोएडावासी इंद्रा मार्केट से दिवाली की शॉपिंग को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां एक से एक बेहतरीन फैंसी लाइट, रंगोली बनाने के सामान और दिवाली की सजावट का हर जरूरी सामान मिल जाएगा। इंद्रा मार्केट में कुछ बेहतरीन लाइटिंग ऑप्शन जैसे पाइप लाइट्स, फेयरी लाइट्स से लेकर अलग-अलग तरह की एलईडी लाइट सस्ते में मिल जाएंगी।

किनारी बाजार

दिल्ली का फेमस थोक बाजार है किनारी बाजार, जहां आपको दिवाली से जुड़े सभी सामान आसानी से कम कीमत में मिल जाएंगे। मोमबत्तियां, लैंपशेड और मिट्टी के बर्तनों से लेकर दीयों तक हाथ से बने डेकोरेशन आइटम भी यहां मिलते हैं। ये दिवाली की वन स्टॉप शॉपिंग के लिए अच्छा मार्केट है।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें