शहर

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 16 सालों का रिकॉर्ड, 2 डिग्री के पास पहुंचा तापमान

दिल्ली में आज सुबह 2 डिग्री के पास तापमान पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आज पालम में 2.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि आज ठंड ने 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Image

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड (ANI)

Photo : ANI

Delhi Weather Today: दिल्ली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। शहर के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सुबह दिल्ली के पालम में 2 डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यहां 2.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रहा। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आज ठंड ने 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट

दिल्ली में घने कोहरे का कहर भी लौट आया है। आज सुबह कई इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिला। जिसके कारण विजिबिलिटी इतनी बुरी तरह प्रभावित हुई कि सड़कों पर 50 मीटर की दूरी पर देखना भी मुश्किल हो रहा था। सुबह के समय IMD ने दिल्ली में अत्यंत घने कोहरे का रेड अलर्ट भी जारी किया था। जिसे साढ़े आठ बजे के बाद ऑरेंज अलर्ट में बदल दिया गया।

दिल्ली के इलाकेन्यूनतम तापमान
सफदरजंग2.9 डिग्री सेल्सियस
पालम2.3 डिग्री सेल्सियस
लोधी रोड3.4 डिग्री सेल्सियस
रिज4.5 डिग्री सेल्सियस
आयानगर2.7 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में कोल्ड वेव का भी अलर्ट

दिल्ली में आज शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटने की उम्मीद है। जिसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। दिन के समय धूप निकलने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस दौरान सर्द हवाएं भी जारी रह सकती हैं। एनसीआर में भी आज कोहरे और कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। नोएडा और गाजियाबाद में पाला पड़ने की भी संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article