शहर

कल का पावरकट (Power Cut 6 May 2026): वसंत कुंज, पालम, नजफगढ़, शालीमार बाग सहित करीब 30 इलाकों में कई घंटे की बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 6 May, 2026: राजधानी दिल्ली में कल यानी बुधवार 6 मई को वसंत कुंज, पालम, नांगलोई, नजफगढ़, नरेला सहित कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली में 6 मई को कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 6 May, 2026: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है। लेकिन बिजली जाने पर अब भी दिन के समय बेचैनी होना आम है। गर्मी के दिनों में बिजली जाने का सीधा मतलब पसीना बहने और नल का पानी रुकने से भी होता है। कल यानी बुधवार 6 मई 2026 को राजधानी के कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने इसके लिए बकायदा शेड्यूल जारी किया है

बिजली वितरण कंपनियों के मुताबिक मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर सर्विसिंग, नए कनेक्शन और तकनीकी कार्यों के चलते दक्षिण, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर दिल्ली के दर्जनों इलाकों में 1 घंटे से लेकर 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। ऐसे में लोगों को पहले से तैयारी कर लेने की सलाह दी गई है।

वसंत कुंज में होगी बिजली कटौती

दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में पॉकेट-3 सेक्टर-B में सुबह 11:05 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। साकेत के ब्लॉक-D में रात 12:05 बजे से 1:35 बजे तक रूटीन मेंटेनेंस किया जाएगा।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
VASANT KUNJ11:05-12:05TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEPOCKET 3 SECTOR B VASANT KUNJ,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK A SITAPURI PART 1 SITAPURI,
MUNDKA11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONRANHOLLA,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONSUNDER VIHAR PASCHIM VIHAR,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONJAI VIHAR PH-1, PH-3,
CHHATARPUR11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEAMBEDKAR COLONY AYA NAGAR,GADAIPUR DLF FARMS,GADPUR FARM DLF FARMS,AYA NAGAR PHASE 1 AYA NAGAR,AYA NAGAR VILLAGE AYA NAGAR,ADARSH ENCLAVE AYA NAGAR EXTENSION AYA NAGAR,BLOCK G AYA NAGAR EXTENSION AYA NAGAR,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONPIRA GARHI VILLAGE PASCHIM VIHAR,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONPRADHAN ENCLAVE,
PALAM11:00-12:3011KV FEEDER-PROBLEM IN RMUPOCKET B KAILASHPURI EAST KAILASHPURI MAIN PALAM,
CHHATARPUR11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK E AYA NAGAR EXTENSION AYA NAGAR,ADARSH ENCLAVE AYA NAGAR EXTENSION AYA NAGAR,AYA NAGAR PHASE 1 AYA NAGAR,BLOCK G AYA NAGAR EXTENSION AYA NAGAR,SULTANPUR,GADPUR FARM DLF FARMS,GADAIPUR DLF FARMS,MANGLAPURI VILLAGE SULTANPUR,AMBEDKAR COLONY AYA NAGAR,
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEPREM NAGAR GOPAL NAGAR NAJAFGARH,JANTA VIHAR HAIBUTPUR,SHIV VIHAR COLONY GOPAL NAGAR NAJAFGARH,NANU RAM PARK NAJAFGARH,GOPAL NAGAR NAJAFGARH,NAJAFGARH VILLAGE NAJAFGARH,HAIBUTPURA EXTENSION HAIBUTPUR,MITRAON VILLAGE NAJAFGARH,
SAKET00:05-01:35TRANSFORMER-ROUTINE MAINTENANCEBLOCK D SAKET,

पालम क्षेत्र में पावर कट

पालम डिवीजन के अंतर्गत सीतापुरी पार्ट-1 के ब्लॉक-A में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक LT सर्किट बिछाने का काम किया जाएगा। कैलाशपुरी ईस्ट और पॉकेट-B इलाके में भी इसी दौरान 11KV फीडर में तकनीकी समस्या के समाधान के लिए बिजली सप्लाई रोकी जाएगी।

यहां 3 घंटे नहीं आएगी बिजली

नांगलोई और मुंडका डिवीजन में कल सबसे ज्यादा इलाके बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे। इनमें रणहोला, सुंदर विहार, पश्चिम विहार, जय विहार फेज-1 और फेज-3, पीरागढ़ी गांव और प्रधान एन्क्लेव जैसे क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन और ट्रांसफॉर्मर कार्य के कारण बिजली नहीं रहेगी।

छतरपुर क्षेत्र में तीन घंटे की बिजली कटौती

छतरपुर डिवीजन के आया नगर, अंबेडकर कॉलोनी, गदईपुर, DLF फार्म्स, सुल्तानपुर और आसपास के कई इलाकों में भी 11 बजे से 2 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। वहीं जाफरपुर और नजफगढ़ के प्रेम नगर, गोपाल नगर, मित्राऊं गांव, हैबतपुर और जनता विहार क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
BADLI507WEEKLY OFF06.05.26 08:0006.05.26 10:00PART OF 66 FUTTA ROAD2
BADLI572NEW CONNECTION WORK06.05.26 08:0006.05.26 11:00PART OF SANNOTH3
BADLI572PROJECT WORK06.05.26 07:3006.05.26 08:30PART OF BUDHPUR1
BAWANA533LOAD MITIGATION06.05.26 08:0006.05.26 10:00PART OF JAUNTI2
BAWANA533PROJECT WORK06.05.26 08:3006.05.26 12:30PART OF TATESAR AGRICUTURE4
KESAHAVPURAM502WEEKLY OFF06.05.26 10:0006.05.26 12:00PART OF WPIA2
KIRARI513FAULTY ASSET REPLACEMENT06.05.26 09:0006.05.26 11:00PART OF MAZRI2
KIRARI523FAULTY ASSET REPLACEMENT06.05.26 08:0006.05.26 12:00PART OF RAMESH ENCLAVE4
MODEL TOWN402WEEKLY OFF06.05.26 11:0006.05.26 14:00PART OF GALI NO-133
NARELA511NEW CONNECTION06.05.26 11:3006.05.26 13:30PART OF NATHU COLONY2
NARELA517FPROJECT WORK06.05.26 07:0006.05.26 11:00PART OF BAKHTAWARPUR4
NARELA517PROJECT WORK06.05.26 07:0006.05.26 11:00PART OF TIGIPUR AND SUNGERPUR4
NARELA522FAULTY ASSET RECTIFICATION06.05.26 07:3006.05.26 09:30PART OF H 1330 TO H 12812
SHALIMARBAGH414EXTERNAL DAMAGE REVIVAL06.05.26 08:0006.05.26 10:00PART OF KAMAL VIHAR & CHANDAN VIHAR2

यहां 2 से 4 घंटे तक नहीं आएगी बिजली

उत्तर दिल्ली में टाटा पावर DDL ने भी कई क्षेत्रों में शटडाउन घोषित किया है। बादली के 66 फुटा रोड, सन्नोथ और बुधपुर में सुबह 7:30 बजे से काम शुरू किया जाएगा। बावाना के जौंती और टटेसर एग्रीकल्चर क्षेत्र में लोड मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट वर्क होगा। किराड़ी के माजरी और रमेश एन्क्लेव, मॉडल टाउन की गली नंबर-13, नरेला के नाथू कॉलोनी, बख्तावरपुर, टिगीपुर, सुंगेरपुर और शालीमार बाग के कमल विहार व चंदन विहार में भी अलग-अलग समय पर 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article