शहर

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 26 अगस्त 2026): उत्तम नगर, पश्चिम विहार, हौज खास, कालकाजी सहित इन इलाकों में बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 26 August, 2026: दिल्ली में कल यानी बुधवार 26 अगस्त को नांगलोई, मोहन गार्डन, मंसा राम पार्क, उत्तम नगर, भगवती गार्डन एक्टेंशन, पालम, महावीर एन्क्लेव, पश्चिम विहार, हौज खास, गोविंदपुरी, कालकाजी, टैगोर गार्डन सहित कई इलाकों में बिजली की कटौती होगी। यहां देखें टाइमिंग और इलाकों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली में बुधवार को कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 26 August, 2026: पिछले दो-तीनों से लगातार बारिश के चलते दिल्ली में गर्मी का प्रकोप कुछ कम हुआ है। लेकिन पंखे की जरूरत अब भी बनी हुई है। धूप निकलने पर गर्मी और उमस और भी बढ़ जीती है। ऐसे में अगर बिजली कटौती हो जाए तो दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। कल यानी बुधवार 26 अगस्त को दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती रहेगी। इसके लिए BSES Rajdhani Power Limited (BRPL) ने पावर कट का शेड्यूल जारी किया है। हालांकि, राहत की बात ये है कि BSES Yamuna Power Limited (BYPL) और TATA POWER - DDL की तरफ से बिजली कटौती का अभी तक कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। यानी उम्मीद की जानी चाहिए कि इन वितरण कंपनियों के क्षेत्र में बिजली कटौती नहीं होगी।

BRPL ने विभिन्न इलाकों में मेंटेनेंस, ट्रांसफॉर्मर से जुड़े काम, नेटवर्क अपग्रेडेशन और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए निर्धारित पावर शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। इसके चलते दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

नांगलोई एक्सटेंशन में डेढ़ घंटे का पावरकट

BRPL के शेड्यूल के अनुसार, सबसे पहले सुबह 9 बजे से बिजली कटौती शुरू होगी। इस दौरान मुंडका डिवीजन के तहत आने वाले नांगलोई एक्सटेंशन के ब्लॉक 2C और ब्लॉक 4 ABC में सुबह 9 से 10:30 बजे तक LTAB सर्किट बिछाने का काम किया जाएगा। इस दौरान संबंधित इलाकों में बिजली की कटौती रहेगी।

मोहन गार्डन और पालम में भी बत्ती गुल रहेगी

मोहन गार्डन डिवीजन में ब्लॉक D मंसा राम पार्क, उत्तम नगर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाना है। इसी डिवीजन के भगवती गार्डन एक्सटेंशन और आसपास के इलाकों में HVDS ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा काम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रस्तावित है। इन कार्यों के चलते यहां दो-दो घंटे के लिए बिजली की कटौती होगी।

पालम की कई कॉलोनियों में होगी बिजली कटौती

पालम के साध नगर, खेड़ा गांव, पालम कॉलोनी, इंद्रा पार्क, कैलाशपुरी मेन और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 11KV फीडर में RMU से जुड़ी समस्या के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। पालम एक्सटेंशन और ब्लॉक A महावीर एन्क्लेव में भी नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते सुबह 11:08 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक पावर शटडाउन रहेगा।

पश्चिम विहार में शटडाउन

नांगलोई के प्रधान एन्क्लेव में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक RMU मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। नांगलोई सैयद गांव और पश्चिम विहार के कुछ हिस्सों में सुबह 11:08 बजे से दोपहर 2:08 बजे तक ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। इन कार्यों के चलते यहां दो से तीन घंटे का पावरकट रहेगा।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
ALAKNANDA14:00-16:00RMU-MAINTENANCEAMIRCHAND KHAND GOVINDPURI,
PALAM11:08-12:38LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK A MAHAVIR ENCLAVE,
NANGLOI11:08-14:08TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONNANGLOI SAIYED VILLAGE PASCHIM VIHAR,
HAUZ KHAS11:08-14:08TRANSFORMER-LT ACB REPLACEMENTPOCKET B KATWARIA SARAI,
PALAM11:08-12:38LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPALAM EXTENSION PALAM,
PALAM11:00-12:3011KV FEEDER-PROBLEM IN RMUSADH NAGAR II PALAM,KHERA VILLAGE SADH NAGAR 1 PALAM,BLOCK B MANGALPURI II PALAM,PALAM COLONY SADH NAGAR 1 PALAM,BLOCK R INDRA PARK PALEM KAILASHPURI MAIN PALAM,
KHANPUR11:00-13:00RMU-MAINTENANCEEO 325 RES FLATS AT 22BN ITBP CAMPUS
NANGLOI11:00-13:00RMU-MAINTENANCEPRADHAN ENCLAVE,
TAGORE GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONSHIVAJI ENCLAVE TAGORE GARDEN EXTENSION,
MOHAN GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPHASE 2 OM VIHAR NAWADA,
ALAKNANDA11:00-13:00RMU-MAINTENANCEBLOCK 13 NEHRU ENCLAVE EAST KALKAJI,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK D MANSA RAM PARK UTTAM NAGAR,
MOHAN GARDEN10:00-12:00HVDS-HVDS TRANSFORMERBLOCK A BHAGWATI GARDEN EXTENSION BHAGWATI GARDEN NAWADA,BLOCK D BHAGWATI GARDEN NAWADA,BHAGWATI GARDEN EXTENSION NAWADA,BLOCK B BHAGWATI GARDEN NAWADA,
MUNDKA09:00-10:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK 2C NANGLOI EXTENSION NANGLOI,BLOCK 4 ABC NANGLOI EXTENSION NANGLOI,

हौज खास और गोविंदपुरी में रहेगी बत्ती गुल

हौज खास के पॉकेट B, कटवारिया सराय में सुबह 11:08 बजे से दोपहर 2:08 बजे तक ट्रांसफॉर्मर और LT ACB रिप्लेसमेंट का काम किया जाएगा। अलकनंदा के नेहरू एन्क्लेव ईस्ट, कालकाजी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक RMU मेंटेनेंस का काम पूरा किया जाएगा। वहीं, अमीरचंद खंड, गोविंदपुरी में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। टैगोर गार्डन के शिवाजी एन्क्लेव एक्सटेंशन में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाना है।

बिजली उपभोक्ताओं के लिए सलाह

जिन इलाकों के लिए बुधवार को पावर शटडाउन का शेड्यूल जारी किया गया है, उन इलाकों के उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि बिजली कटौती से पहले ही बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले निपटा लें। खासतौर पर छत पर रखी पानी की टंकी को भरने के लिए मोटर चला लें, ताकि पावरकट के बाद आपको पानी की भी समस्या न हो। निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखकर ही अपनी दिनचर्या को प्लान करें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!