शहर

कल का पावरकट (Power Cut 27 April 2026): बादली, किरारी, पीतमपुरा, मॉडल टाउन सहित इन इलाकों में सोमवार को कई घंटे बत्ती गुल रहेगी

कल का पावरकट (27 April 2026): प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार 27 अप्रैल को बिजली कटौती की जाएगी। यहां दो से चार घंटे तक की बिजली कटौती रहेगी।

Image

दिल्ली के इन इलाकों में सोमवार को रहेगी बिजली कटौती

कल का पावरकट (Power Cut 27 April 2026): राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप दिख रहा है। दिन के समय तेज धूप के कारण बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में पंखे, एसी, कूलर ही लोगों का सहारा हैं, फिर चाहे घर हों या दफ्तर। इस बीच अगर बिजली चली (Power Cut हो) जाए तो बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हफ्ते के पहले दिन कल यानी सोमवार 27 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। चलिए जानते हैं उन इलाकों के बारे में -

टाटा पावर-डीडीएल (Tata Power DDL) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, यह कटौती अलग-अलग कारणों जैसे नए कनेक्शन, ट्रांसफॉर्मर (DT) की मरम्मत, सुरक्षा कार्य और प्रोजेक्ट वर्क के चलते होगी। प्रभावित क्षेत्रों में पीतमपुरा, बादली, किरारी, मॉडल टाउन और बवाना जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

पीतमपुरा क्षेत्र में दो घंटे तक बिजली कटौती

पीतमपुरा क्षेत्र की बात करें तो यहां F ब्लॉक MIA फेज-2 के कुछ हिस्सों में सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक एक घंटे के लिए बिजली की कटौती रहेगी। यह कटौती नए कनेक्शन (New Connection) के कार्य के चलते होगी। इसके अलावा पीतमपुरा के तरुण एन्क्लेव डीडीए मार्केट इलाके में सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान यां फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन का काम किया जाएगा।

बादली इलाके में भी पावर कट रहेगा

बादली इलाके के खेड़ा कलां में दो अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी। यहां सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक DT रिपेयरिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जबकि 11:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रोजेक्ट वर्क के चलते फिर से एक घंटे की कटौती की जाएगी।

S. NoDiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
1TATA POWER - DDLPITAMPURA504NEW CONNECTION27.04.26 07:3027.04.26 08:30PART OF F BLOCK MIA PH-21
2TATA POWER - DDLBADLI572DT REPAIRING27.04.26 08:0027.04.26 10:00PART OF KHERA KALAN2
3TATA POWER - DDLKIRARI523PSD FOR SAFETY PURPOSE27.04.26 08:3027.04.26 10:30PART OF DHRUV ENCLAVE2
4TATA POWER - DDLMODEL TOWN505DT REPAIRING27.04.26 08:3027.04.26 10:30PART OF G-BLK JJC2
5TATA POWER - DDLPITAMPURA504FAULTY ASSET RECTIFICATION27.04.26 09:0027.04.26 11:00PART OF TARUN ENLAVE DDA MARKET2
6TATA POWER - DDLBADLI572PROJECT WORK27.04.26 11:0027.04.26 12:00PART OF KHERA KALAN1
7TATA POWER - DDLBAWANA533WEEKLY OFF27.04.26 11:0027.04.26 15:00PART OF KANJHAWALA INDUSTRIAL AREA4
8TATA POWER - DDLMODEL TOWN505DT REPAIRING27.04.26 12:0027.04.26 14:00PART OF HARIJAN BASTI2

मॉडल टाउन में दो घंटे नहीं रहेगी बिजली

नागलोई क्षेत्र में किरारी के ध्रुव एन्क्लेव इलाके में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। यहां सुरक्षा कारणों से PSD (Power Shut Down) लिया जा रहा है। वहीं मॉडल टाउन के G-ब्लॉक JJC में DT रिपेयरिंग के चलते सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक और हरिजन बस्ती इलाके में भी 12:00 बजे से 2:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

Kal ka Power cut Table

दिल्ली में सोमवार को 4 घंटे तक बिजली गुल रहेगी

बवाना में चार घंटे का पावर कट रहेगा

सोमवार 27 अप्रैल को बवाना के कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया में सबसे लंबी कटौती देखने को मिलेगी। यहां सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चार घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी, जिसका कारण साप्ताहिक अवकाश (Weekly Off) बताया गया है।

बिजली वितरण कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और इलेक्ट्रॉनिक अप्लाइंसेस का सावधानी से इस्तेमाल करें। यह सभी कार्य भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जा रहे हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!