शहर

कल का पावरकट (Power Cut 24 April 2026): प्रचंड गर्मी के बीच कल दिल्ली के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली

कल का पावरकट (24 April 2026): दिल्ली में द्वारका, उत्तम नगर, बवाना सहित कई इलाकों में मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन कार्य के चलते अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में कल बिजली कटौती रहेगी

कल का पावरकट (Power Cut 24 April 2026): गर्मियों के मौसम में प्रचंड गर्मी के बीच अगर बिजली चली जाए तो सांस लेना भी दूभर हो जाता है। दिल्ली में प्रचंड गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज दिल्ली में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। ऐसे में बिजली की कटौती किसी अत्याचार से कम नहीं है। फिर भी कई कारणों से बिजली वितरण कंपनियों को बिजली की कटौती करनी पड़ती है। कल यानी शुक्रवार 24 अप्रैल को भी दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती होने वाली है। चलिए जानते हैं कल दिल्ली के किन-किन इलाकों में बिजली कटौती होगी।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 को कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती (Power Cut) रहेगी। बिजली वितरण कंपनियों द्वारा मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और तकनीकी कार्यों के चलते अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

पालम डिवीजन के अंतर्गत सेक्टर 8 द्वारका में दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक LT सर्किट की नए लाइन बिछाने का काम किया जाएगा, जिससे इस दौरान बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं अलकनंदा क्षेत्र के नेहरू एन्क्लेव, कालकाजी में 12:00 से 2:00 बजे तक RMU केबल एंट्री कार्य के चलते बिजली कटौती रहेगी।

हौज खास के जिया सराय इलाके में 11:04 से 12:04 बजे तक LT मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली नहीं रहेगी। इसी तरह खानपुर डिवीजन के तहत तिगड़ी कॉलोनी और संगम विहार क्षेत्र में 11:00 से 1:00 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन किया जाएगा।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
PALAM12:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGSECTOR 8 DWARKA,
ALAKNANDA12:00-14:00RMU-CABLE ENTRY HOLE OPENNEHRU ENCLAVE KALKA JI,
HAUZ KHAS11:04-12:04LT ACB-LT MAINTENANCEJIA SARAI HAUZ KHAS,
KHANPUR11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONTIGRI COLONY TIGRI SANGAM VIHAR,
UTTAM NAGAR11:00-13:0011KV FEEDER-MAINTENANCEUTTAM NAGAR EAST UTTAM NAGAR,NEW UTTAM NAGAR UTTAM NAGAR,BLOCK C MILAP NAGAR UTTAM NAGAR,BLOCK D2 MILAP NAGAR UTTAM NAGAR,
CHHATARPUR11:00-11:2411KV FEEDER-MAINTENANCEBHATI KALAN,
PUNJABI BAGH10:04-12:04LT CIRCUIT-LOAD UNBALANCINGSTATE BANK COLONY PASCHIM VIHAR,
VIKASPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONVIKAS KUNJ AND VIKAS KUNJ EXTN.,
NAJAFGARH08:00-10:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONSAI BABA ENCLAVE MASUDABAD NAJAFGARH,

उत्तम नगर क्षेत्र के निवासियों को भी 11:00 से 1:00 बजे तक 11KV फीडर मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इसमें उत्तम नगर ईस्ट, न्यू उत्तम नगर और मिलाप नगर के कई ब्लॉक शामिल हैं।

छतरपुर के भाटी कलां इलाके में सुबह 11:00 से 11:24 बजे तक थोड़े समय के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं पंजाबी बाग के पश्चिम विहार स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में 10:04 से 12:04 बजे तक लोड असंतुलन सुधार कार्य किया जाएगा।

विकासपुरी के विकास कुंज और उसके एक्सटेंशन इलाके में 10:00 से 12:00 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य होगा। नजफगढ़ के साई बाबा एन्क्लेव, मसूदाबाद में सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इसके अलावा Tata Power-DDL द्वारा बवाना और मंगोलपुरी क्षेत्रों में भी शेड्यूल्ड आउटेज घोषित किया गया है। बवाना के सेक्टर 1 के एफ ब्लॉक में सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक इंडस्ट्रियल आउटेज और फिर 10:30 से 12:30 बजे तक डीटी रिपेयरिंग के कारण बिजली कटौती होगी।

S. NoDiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
1TATA POWER - DDLBAWANA521EARLY MORNING OUTAGE - INDUSTRIAL AREA24.04.26 06:3024.04.26 08:30PART OF F BLK SEC 12
2TATA POWER - DDLBAWANA521DT REPAIRING24.04.26 10:3024.04.26 12:30PART OF F BLK SEC 12
3TATA POWER - DDLMANGOLPURI518NEW CONNECTION24.04.26 10:0024.04.26 12:00PART OF MUBARAKPUR ROAD2

मंगोलपुरी के मुबारकपुर रोड के कुछ हिस्सों में 10:00 से 12:00 बजे तक नए कनेक्शन कार्य के चलते बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से तैयारी रखें और जरूरी उपकरणों को चार्ज कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article