शहर

Delhi News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, दिल्ली में टारगेट किलिंग की थी साजिश

दिल्ली पुलिस की रोहिणी स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली में टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे और उन्हें विदेश में बैठे गैंग नेटवर्क से निर्देश मिल रहे थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों, विदेशी कनेक्शन और आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उनकी कथित साजिश को नाकाम कर दिया।

खुफिया सूचना के बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस को गोपनीय सूचना के आधार पर इन आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद स्पेशल स्टाफ ने तकनीकी निगरानी और लगातार ट्रैकिंग के जरिए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पकड़े गए तीनों आरोपी विदेश में एक्टिव गैंग के नेटवर्क के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, इन्हें संभावित निशानों की जानकारी और आगे की रणनीति विदेशी हैंडलर्स के जरिए मिल रही थी। इन्हीं निर्देशों के आधार पर वे टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे।

कई मामलों में पहले से वांटेड

जांच एजेंसियों के मुताबिक गिरफ्तार तीनों आरोपी दिल्ली में दर्ज कई आपराधिक मामलों में वांटेड अपराधी थे। जांच में यह भी पता चला है कि ये लोग पहले भी टारगेट बनाकर फायरिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों, हथियारों की सप्लाई, फंडिंग और विदेश में बैठे कथित संचालकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि दिल्ली और आसपास किन लोगों को निशाना बनाया जाना था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article