दिल्ली

Delhi Flood: यमुना खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन की चेतावनी के बावजूद घर छोड़कर जाने को तैयार नहीं यमुना खादर के लोग

यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से पूर्वी दिल्ली प्रशासन ने खादर क्षेत्र में रहने वाले ढाई हजार निवासियों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है। लेकिन प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।

Image

यमुना में बाढ़, खादर के लोग घर छोड़ने को तैयार नहीं (फोटो - ANI)

Photo : ANI

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। दिल्ली के कई इलाकों पर बाढ़ का खतरा लगातार मंडरा रहा है। ऐसा ही एक इलाका पूर्वी दिल्ली का शुजाउद्दीन क्षेत्र है। यहां यमुना का पानी हर दिन थोड़ा और चढ़ता जा रहा था। प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी हो चुकी थी कि खादर के इलाके खाली कर दें, खतरा बढ़ रहा है।' लेकिन यहां अवैध रूप से रह रहे लगभग ढाई हजार लोग अपनी जगह छोड़ने को तैयार नहीं।

पिछले 15 सालों से यहां करने वाली कलावती कहती हैं, 'जब पानी घर में घुसेगा, तब देखेंगे... अभी क्यों जाएं?' संजीव का भी यही कहना है। उन्हें भरोसा है कि हर साल की तरह इस साल भी उन्हें कुछ नहीं होगा और उनका घर सुरक्षित रहेगा।

बता दें कि प्रशासन ने जून में यहां सर्वे किया था। इस बार अवैध निवासियों की संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले कुछ कम पाई गई थी। इसके बावजूद, बोट और कर्मचारियों के साथ यहां की गई मुनादी का असर न के बराबर है।

हालांकि, यमुना ने चेतावनी स्तर पार कर लिया है, फिर भी सिंचाई विभाग ने कट बनाकर जल प्रवाह को रोका है। अगर जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचता है तो अस्थायी शिविरों की व्यवस्था की जाएगी। बोट क्लब को अलर्ट पर रखा गया है और गोताखोर तैनात थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article