दिल्ली

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो बनी जानलेवा! मेट्रो के गेट में महिला की साड़ी फंसी, घिसटने से दर्दनाक मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2023, 08:27 AM IST

Women Death in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के दरवाजे में कपड़ा फंसने से हादसे की शिकार हुई महिला की मौत हो गई,

Image

ये घटना दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सामने आई है

Death in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ( Delhi Metro) से जुड़ी एक दर्दनाक खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के गेट में एक महिला की साड़ी फंसने के बाद वह मेट्रो के साथ घिसटती चली गई उसके बाद प्लेफॉर्म खत्म होने के बाद वहां लगे गेट से टकराने के बाद महिला ट्रैक पर जा गिरी, उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

घायल महिला की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई, सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सिर में गंभीर चोट के कारण महिला कोमा में चली गई थी और उसकी मौत हो गई।

घटना दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर हुई

ये घटना दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन (Delhi Metro Red Line) पर सामने आई है इस लाइन के इंद्रलोक स्टेशन पर मेट्रो के दरवाजे में महिला का कपड़ा फंस गया था जिसके बाद वो महिला मेट्रो चलने के बाद घिसटती रही और उसकी दर्दनाक मौत हो गई, बताते हैं कि दिल्ली मेट्रो के के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना सामने आई है।

महिला गाजियाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हुईं थीं

महिला की पहचान 35 साल की रीना के रूप में हुई है वह दिल्ली में नांगलोई की रहने वाली थीं, बताया जा रहा है कि उन्हें मेरठ जाना था इसलिए वह गाजियाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हुईं, लेकिन उनका बेटा प्लैटफॉर्म पर ही रह गया तो वह बेटे के लिए वापस ट्रेन से उतरीं तो उसी वक्त ये हादसा हो गया।

दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इन्‍क्‍वायरी की बात कही है

इस घटना के बाद दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इन्‍क्‍वायरी की बात कही है, इस मामले में कमिश्‍नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी ने घटना की जांच करना शुरू कर दिया है, डीएमआरसी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से लेकर घटना के साक्ष्‍यों से जानकारी इकट्ठा कर रही है।

मेट्रो में ट्रेन में दौरा पड़ने से यात्री की मौत

वहीं पिछले साल नवंबर में कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी भूरा सिंह की प्लेटफॉर्म और मेट्रो के बीच में फंसकर मौत हो गई थी। वहीं हाल ही में वॉयलेट लाइन की चलती मेट्रो में 9 दिसंबर को एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई, ट्रेन में दौरा पड़ने से यात्री की मौत हो गई, लेकिन मेट्रो में उसे प्राथमिक इमरजेंसी चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!