दिल्ली

Rain Updates: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD की भविष्यवाणी

Rain Updates: दिल्ली एनसीआर में गुरुवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। साथ ही कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में शुक्रवार को मौसम कैसा रहेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Rain Updates in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर का मौसम बदलने लगा है और हल्की बारिश के बाद राजधानी का मौसम सुहावना हो गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों दिल्ली एनसीआर में उमस भरी गर्मी पड़ रही थी, जिसके बाद आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी दिल्ली में बारिश होने वाली है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बारिश होगी या नहीं। आइए जानते हैं कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कल यानी कि शुक्रवार मौसम कैसा रहने वाला है। साथ ही इन जगहों पर बारिश को लेकर क्या अपडेट है।

दिल्ली में शुक्रवार को बारिश होगी या नहीं

दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली और कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद दिन भर राजधानी का मौसम सुहावना बना रहा। साथ ही अगले कुछ दिनों में दिल्ली में मौसम कैसा रहने वाला है, इसे लेकर अपडेट सामने आया है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में 28 जून यानी कि शुक्रवार को झमाझम बारिश होगी। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश होगी। इसके साथ ही 29 और 30 जून को दिल्ली में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नोएडा में 28 जून को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली से सटे नोएडा में भी मौसम का रुख बदल चुका है। नोएडा में गुरुवार को कई जगहों पर छिटपुट बारिश हुई, जिसके बाद यहां का मौसम बदला और दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। आईएमडी ने बताया कि नोएडा में 28 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, दिन के दौरान उमस भरी गर्मी पड़ सकती है, लेकिन बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

क्या गाजियाबाद में शुक्रवार को बारिश होगी?

मौसम विभाग ने गाजियाबाद में शुक्रवार के मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने बताया है कि गाजियाबाद में शुक्रवार (28 जून) को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हवा चलने की संभावना है। साथ ही वज्रपात हो सकता है। इसे लेकर आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। इधर, यूपी में मानसून का प्रवेश हो चुका है, तो माना जा रहा है कि जल्द ही इन इलाकों में मानसून पहुंच जाएगा, जिसके बाद झमाझम बारिश होगी।

क्या गुरुग्राम में शुक्रवार को बारिश होगी?

आईएमडी ने बताया कि गुरुग्राम में 28 जून को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई स्थानों बारिश होने की प्रबल संभावना है। बताया गया का गुरुग्राम में दिन के दौरान हल्की धूप भी निकलेगी और बादल भी छाए रहेंगे। साथ ही प्री मानसून बारिश की शुरुआत हो सकती है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम में उमस भरी गर्मी पड़ रही है, जिससे राहत पाने के लिए बारिश की उम्मीद की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article