दिल्ली

Delhi Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ी ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। कोल्ड डे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी जताई है।

Image

दिल्ली में ठंड का कहर

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड का प्रभाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कड़ाके की ठंड में दिल्लीवाले कांपते हुए नजर आ रहे हैं। ठिठुरन भरी इस ठंड में अब बारिश की भी संभावना है। आगामी दिनों में दिल्ली के लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इतना ही नहीं दिल्ली में पिछले दो दिन से कोल्ड डे की स्थिति भी रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को कोल्ड डे रहा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में बारिश होने की उम्मीद भी जताई है। बता दें कि पहाड़ी इलाको में बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम में देखने को मिल रहा है। यदि बारिश होती है तो दिल्ली के तापमान और गिरने की उम्मीद है।

दिल्ली में ठंड का कहर जारी

दिल्ली में ठंड का कहर इस प्रकार है कि लोग बिना हीटर और आग तापे रह नहीं पा रहे है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की बढ़ती ठंड के साथ लोगों के बिजली बिल भी बढ़ रहे हैं। दिल्ली में इस बार इलेक्ट्रिसिटी की अधिक मांग है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में एक नहीं दो-दो हीटर का उपयोग कर रहे हैं।

धूप के लिए तरसे दिल्लीवासी

ठंड और कोहरे के बीच दिल्ली के लोग इस समय धूप के लिए तरस रहे हैं। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 7 बजे तक रोशनी नहीं दिखाई देती, इतना ही नहीं शाम 5:30 बजे के बाद कई इलाकों में अंधेरा होने लगता है। दिन का दौर भी शाम जैसा लगने लगा है। एक से दो दिन तक धूप दिखने के बाद फिर एक बार स्थिति पहले जैसी हो गई है। दिल्ली के लोग धूप के लिए तरसने लगे हैं।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में शीतलहर के कारण तापमान बहुत कम है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में 9 और 10 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। बारिश और शीतलहर के कारण दिल्ली का मौसम और खराब हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article