दिल्ली

Delhi Rain: बारिश ने बदला दिल्ली का रंग, पूरे शहर में पानी से सराबोर हुईं सड़कें, देखें तस्वीरें

दिल्ली में आज से मानसून का रंग दिखना शुरू हुआ। कई दिनों से हो रही अच्छी बारिश का इंतजार आज खत्म हुआ और ऐसी टूटकर बारिश हुई कि सड़कों पर पानी भर गया। क्या जखीरा अंडरपास और क्या कनॉट प्लेस, दिल्ली भर से सड़कों पर जलजमाव की तस्वीरें आईं, आप भी देखें बारिश में दिल्ली का ये रंग।

Image

बारिश से दिल्ली की सड़कों पर जमा हुआ पानी (PTI)

Photo : PTI

Delhi Waterlogging: दिल्ली में मानसून की कई दिनों की लुकाछुपी के बाद मंगलवार की सुबह ऐसी मूसलाधार बारिश हुई कि मौसम विभाग ने सीधे रेड अलर्ट ही जारी कर दिया। वैसे तो आज पूरे दिन बारिश का यह सिलसिला रुक-रुक कर चलने वाला है लेकिन जब यह शुरू हुई तो समय अधिकतर लोगों के दफ्तर रवाना होने का था। ITO, धौला कुआं, नारायणा, पटेल नगर, विजय चौक, जंगपुरा, RK पुरम, लाजपत नगर, तालकटोरा रोड, रफी मार्ग और रोहिणी से लेकर लगभग पूरे दिल्ली के इलाकों में ऐसी भारी बारिश हुई कि सड़कों पर पानी भर गया जिसके चलते लोगों को सफर में दिक्कतें भी आईं।

दिल्ली के अधिकांश इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो गई। पंचकुइयां रोड, मोती बाग, आईटीओ, मुखर्जी नगर और पुल प्रह्लादपुर सहित कई जगहों पर जलभराव की शिकायतें आईं जिससे गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई।

इसके साथ लोधी एस्टेट, बहादुरशाह जफर मार्ग, प्रगति मैदान और कनॉट प्लेस जैसी तमाम जगहों पर सड़कों पर सड़कों पर पानी जमा नजर आया। छात्र हों या कामकाजी लोग सबको सड़कों पर जलजमाव और उसकी वजह से लगने वाले ट्रैफिक से जूझना पड़ा।

इस बारिश से जहां एक तरफ उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है वहीं दूसरी तरफ सिविक एजेंसियों पर सवालिया निशान भी खड़े हो रहे हैं। सरकार के तमाम दावे, मानसून को लेकर तैयारी इस बारिश में कमजोर दिखी। कुछ तस्वीरें तस्वीरें नॉर्थ दिल्ली के जखीरा अंडरपास की आईं। जिसमें अंडरपास के अंदर 6 फीट के करीब पानी और उसके कारण अटका ट्रैफिक नजर आ रहा है।

बता दें कि मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र के अनुसार, 3 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है और स्थिति अगर बेहतर नहीं हुई तो जलजमाव की और भी घटनाएं सामने आ सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article