दिल्ली

दिल्ली के RK Puram में दो दिन नहीं आएगा पानी, टैंकर मंगवाने के लिए ये है टोल फ्री नंबर

दिल्ली के आरके पुरम इलाके के लोगों को दिन तक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। पाइपलाइन की मरम्मत के चलते आरके पुरम समेत डीडीए फ्लैट, मुनिरका गांव में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

Image

दिल्ली आरके पुरम में पानी की किल्लत

Delhi Water Supply: दिल्ली के कई इलाकों में बीते कई दिनों से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। होली के दौरान साउथ दिल्ली के कई इलाकों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा था। उसी प्रकार से अब दिल्ली के आरके पुरम, मुनिरका गांव और डीडीए फ्लैट इलाके में भी दो दिन तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार, आज यानी सोमवार 24 मार्च और 25 मार्च को इन इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। आइए आपको उन इलाकों के बारे में बताएं जहां पानी की समस्या झेलनी पड़ सकती है।

आरके पुरम में पानी की किल्लत

आरके पुरम क्षेत्र, मुनिरका गांव और डीडीए फ्लैट एरिया में 24 और 25 मार्च को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मुनिरका गांव, मुनिरका डीडीए, सेक्टर 05, सेक्टर 04 और इसके आसपास के इलाकों में पानी नहीं आएगा। इस दौरान पानी की आपूर्ति करने के लिए पानी के टैंकर मंगवा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के कार्य के चलते यहां पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

पानी की किल्लत में इन नंबरों पर करें संपर्क

दिल्ली जल बोर्ड कंट्रोल रूम - 1916

व्हाट्सएप नंबर - 9650291021

पानी टैंकर के लिए नंबर - 23743642, 9717844584

दिल्ली जल बोर्ड के अन्य नंबर - 23538495, 23634469, 23513073, 23527679

दिल्ली जल बोर्ड के अन्य हेल्पलाइन नंबर: 011-23513073, 011-23634469, 011-23527679

एनडीएमसी इलाकों में रहने वाले निवासी इन नंबरों पर भी कर सकते हैं संपर्क

एनडीएमसी हेल्पलाइन नंबर - 1533

एनडीएमसी व्हाट्सएप नंबर - 858 888 7773

एनडीएमसी का कंट्रोल रूम: 011-23743642, 011-23360683

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article