दिल्ली

दिल्ली में दो दिन पानी सप्लाई कट, महरौली से साउथ एक्स तक कई इलाके होंगे प्रभावित; अभी से कर लें स्टोरेज

दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान तकनीकी कार्यों और पाइपलाइन इंटरकनेक्शन के काम के चलते पानी नहीं आएगा या उसका दबाव कम होगा।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi News: दिल्ली के लोगों को दो दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। आज और कल कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार 31 मई की शाम और 1 जून की सुबह तक कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रह सकती है। इस दौरान तकनीकी कार्यों के चलते पानी पूरी तरह बंद या कम दबाव में आ सकता है। ऐसे में इन इलाकों के लोग पहले से पानी की बचत करने और उसे पहले से जमा करके रखने की सलाह दी गई है, जिससे उन्हें पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।

पाइपलाइन इंटरकनेक्शन का काम

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि डियर पार्क पंपिंग स्टेशन परिसर, आईआईटी गेट नंबर 2 और पीडब्ल्यूडी स्टोर, औरंगजेब मार्ग पर 1000 मिमी व्यास की नई महरौली वॉटर मेन को जोड़ने के लिए पाइपलाइन इंटरकनेक्शन का काम किया जा रहा है। इस कारण डियर पार्क से निकलने वाली लाइन प्रभावित रहेगी। इस लाइन से कुतुब यूजीआर और महरौली क्षेत्र को पानी सप्लाई होता है।

पानी आपूर्ति बाधित रहने वाले इलाके

महरौली टाउनशिप, सर्वप्रिय विहार, सर्वोदय एनक्लेव, विजय मंडल, बेगमपुर, कालू सराय, आजाद अपार्टमेंट, अधचिनी, कटवारिया सराय और कुतुब इंस्टिट्यूशनल एरिया।

इन इलाकों में भी नहीं आएगा पानी

जल बोर्ड के अनुसार ड्रेन नंबर 12 पर हंसराज भवन, आईटीओ के पास 900 मिमी की किलोकारी मेन पाइपलाइन को ऊंचा करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 24 घंटे का शटाउन मंजूर कर लिया गया है, जो 31 मई को शाम 5 बजे से लागू होगा। इस कार्य के चलते मजनू का टीला, राजघाट, विधानसभा, एनडीएमसी क्षेत्र, हंसराज भवन, डिफेंस कॉलोनी, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, निजामुद्दीन और साउथ एक्सटेंशन जैसे इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article