Delhi News: उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां माचिस देने से मना करने पर दो नाबालिगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद दोनों फरार हो गए थे, लेकिन अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
युवक की हत्या
जानकारी के अनुसार, चाकूबाजी की यह घटना शनिवार की है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि एक ऑटो-रिक्शा और उसके आसपास काफी खून था। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (उत्तर) एमके मीना ने कहा कि घायल को हिंदू राव अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद अपराध स्थल का निरीक्षण किया गया और एक प्रत्यक्षदर्शी का बयान दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर दो किशोरों को पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त मीना ने कहा कि युवक की हत्या में इस्तेमाल किया गया एक चाकू बरामद कर लिया गया है।
चाकू से की गई हत्या
पूछताछ करने पर दोनों ने खुलासा किया कि उनमें से एक ने पीड़ित से माचिस देने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात पर उनके बीच तीखी बहस हो गई। इस बीच एक नाबालिग ने पीड़ित पर तेज धार वाले चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए किशोरों में से एक पहले भी ऐसे जघन्य अपराध में शामिल रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
