दिल्ली

टीवी एक्टर आशीष कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप; दिल्ली पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने टीवी अभिनेता आशीष कपूर को रेप के एक मामले में पुणे से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में कपूर ने उसके साथ बाथरूम में यौन उत्पीड़न किया। आरोपी की तलाश के बाद उसे गोवा से ट्रेस कर पुणे से गिरफ्तार किया गया।

Image

दिल्ली पुलिस ने टीवी अभिनेता आशीष कपूर को किया गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ashish Kapoor Arrest: दिल्ली पुलिस ने टीवी अभिनेता आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया है। आशीष पर एक महिला के साथ रेप करने का आरोप है।शिकायत में महिला ने बताया कि घटना 11 अगस्त को हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आशीष कपूर से इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली थी और वह एक इवेंट मैनेजर हैं। घटना एक प्राइवेट पार्टी में हुई, जो आशीष कपूर के एक दोस्त के घर आयोजित थी। पार्टी के दौरान आशीष कपूर ने घर के बाथरूम में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान आशीष के दोस्त और उनकी पत्नी ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

पुणे से हुई गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने आशीष से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहे। पुलिस को पहले उनकी लोकेशन गोवा में मिली थी, लेकिन वहां पहुँचने से पहले वह वहां से जा चुके थे। इसके बाद उनकी लोकेशन पुणे में मिली, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया। आशीष के दोस्त कपिल गुप्ता और रितु गुप्ता को अदालत ने अग्रिम जमानत दी है।

पुलिस की जांच जारी

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी आशीष के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस आशीष कपूर को मंगलवार को दिल्ली लेकर आई, और अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस अब उनकी जांच में आशीष के सोशल मीडिया अकाउंट और कॉल डिटेल्स की भी समीक्षा कर सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article