दिल्ली

Delhi: दिल्लीवाले कर लें पानी की व्‍यवस्‍था, 23 और 24 जनवरी को इन इलाकों में नहीं होगा वॉटर सप्‍लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 12:14 PM IST

Delhi Water Supply: दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सालाना यूजीआर और बूस्टर पंप की सफाई की वजह से 23 और 24 जनवरी को दिल्‍ली के कई इलाकों में पेयजल सप्‍लाई प्रभावित रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में दर्जनों वीवीआई इलाके हैं। जल बोर्ड ने लोगों से पहले ही पेयजल की व्‍यवस्‍था करने की सलाह दी है।

Image

दिल्‍ली में दो दिन पेयजल सप्‍लाई प्रभावित

KEY HIGHLIGHTS
  • जल बोर्ड करेगा यूजीआर और बूस्टर पंप की सफाई
  • राजधानी के दर्लनों वीवीआई इलाके भी रहेंगे प्रभावित
  • वॉटर टैंक के लिए कर सकते हैं 1916 नंबर पर कॉल


Delhi Water Supply: दिल्ली वाले आज ही अपने घरों में जरूरत के हिसाब से पानी की व्‍यवस्‍था कर लें। क्‍योंकि आने वाले दो दिन 23 और 24 जनवरी को राजधानी के वीआईपी कॉलोनियों समेत दर्जनों इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। इस संबंध में दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी है। दिल्‍ली जल बोर्ड द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, आगामी दा दिन यूजीआर और बूस्टर पंप की सालाना सफाई की जानी है, जिसकी वजह से 23 और 24 जनवरी को संबंधित इलाकों में पानी की सप्‍लाई प्रभावित रहेगी। इसके साथ बोर्ड ने उन इलाकों की भी जानकारी दी है जहां वॉटर सप्लाई प्रभावित रहेगी।

23 जनवरी को इन इलाकों में पेयजल सप्‍लाई ठप्‍प

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, 23 जनवरी को राजपुर, बुध विहार, बी-2 (मेन) जनकपुरी बीपीएस, मदनगीर, पॉकेट-10बी डीडीए फ्लैट्स जसोला विहार, एमआईजी फ्लैट्स सेक्टर-ए पॉकेट-बी, सी किशनगढ़, पंचमुखी मंदिर, लाल कुआं, घोघा डेयरी, वॉटर फिलिंग पॉइंट ओल्ड अवंतिका, 760 एलआईजी पॉकेट-3, द्वारका सेक्टर-14, कुतुबगढ़, कटवारा, औचंदी, हरेवली, पीतमपुरा, मंगेशपुर, नांगल ठाकरान, बजीतपुर, शालीमार बाग, केंद्रीय सचिवालय, प्रेजिडेंट हाउस, निर्माण भवन, सुंदर नगर, पार्लियामेंट, इंडिया गेट, अशोक रोड, लोदी रोड, विज्ञान भवन, कनॉट प्लेस, आराम बाग, डीआईजेड सेक्टर, आरएमएल अस्पताल, जनपथ, रकाबगंज, नॉर्थ ऐवेन्यू और एनडीएमसी एरिया में पानी की सप्लाई नहीं होगी।

24 जनवरी को इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्‍लत

जल बोर्ड के अनुसार, 24 जनवरी को यूजीआर और बूस्टर पंप की सफाई के कारण डिफेंस कॉलोनी, कोटला मुबारकपुर, साउथ एक्सटेंशन, पॉकेट 9बी डीडीए फ्लैट्स जसोला विहार, चुंगी नंबर-2, लाल टंकी, महरौली, मैदानगढ़ी, लाल कुआं, द्वारका सेक्टर-14, खामपुर, सिंघु गांव, रोहिणी सेक्टर-16 340 एलआईजी पॉकेट जे, सिंघोला, बकौली, हामिदपुर, कुतुबगढ़, कटवारा, मंगेशपुर, नांगल ठाकरान, शालीमार बाग, केंद्रीय सचिवालय, प्रेजिडेंट हाउस, बजीतपुर, औचंदी, हरवेली, पीतमपुरा, इंडिया गेट, अशोका रोड, निर्माण भवन, कनॉट प्लेस, आरएमएल अस्पताल, सुंदर नगर, लोदी रोड, विज्ञान भवन, जनपथ, आराम बाग, डीआईजेड सेक्टर, रकाबगंज, नॉर्थ एवेन्यू और एनडीएमसी एरिया में पानी सप्लाई नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, इस दौरान आपात स्थिति के लिए वॉटर टैंकर की व्‍यवस्‍था की गई है। पेयजल की समस्‍या होने पर पर लोग सेंट्रल कंट्रोल रूम नंबर 1916 पर संपर्क कर वॉटर टैंक मंगवा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article