Delhi Crime News: दिल्ली में 21 अप्रैल को नजफगढ़, द्वारका और कापसहेड़ा इलाके स्थित SDM ऑफिस में बम होने की पुलिस को सूचना मिली, सोमवार को मिला ईमेल, जांच के बाद पुलिस ने hoax email बताया है, हालांकि प्रोटोकॉल के तहत पुलिस से लेकर NDMA, fire, DDMA सहित कई टीमों ने सघन जांच की है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सबसे पहले द्वारका स्थित एसडीएम कार्यालय में बम की धमकी मिली, जिसके बाद तुरंत सभी कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बम निरोधक दस्ते ने कार्यालय परिसर की गहन जांच शुरू की, वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सभी संबंधित कार्यालयों को सुरक्षा के मद्देनज़र एहतियातन खाली कराया गया, फिलहाल किसी विस्फोटक वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई। इस घटना के बाद दहशत का माहौल है वहीं पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, साथ ही घटना के बाद फिलहाल सभी सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
