दिल्ली

दिल्ली विधानसभा में सत्येंद्र जैन के मुद्दे पर हंगामा, बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल से मांगा इस्तीफा, VIDEO

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 17, 2023, 01:58 PM IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इस समय मनी लॉन्ड्रिंग के केस में तिहाड़ जेल में हैं और हंगामा विधानसभा में हुआ। बीजेपी के विधायकों ने कहा कि नैतिकता की बात करने वाले सीएम अरविंद केजरीवाल क्यों नहीं इस्तीफा दे देते।

दिल्ली विधानसभा का सत्र चल रहा है। सत्र से पहले सभी राजनीतिक दलों ने स्पीकर को भरोसा दिया कि शांतिपूर्ण तरीके से सत्र चलने में सहयोग देंगे। लेकिन मंगलवार को नजारा अलग था। सत्येंद्र जैन वैसे तो मनी लॉन्ड्रिंग के मुद्दे पर तिहाड़ जेल में हैं और एक अदद बेल के इंतजार में हैं। सत्येंद्र जैन का मुद्दा विधानसभा में उठा तो आप ने ऐतराज जताया। बीजेपी के विधायकों का कहना है कि जैन के मुद्दे पर तिहाड़ में ही बंद सुकेश चंद्रशेखर लगातार आरोप लगा रहा है कि किस तरह से दिल्ली सरकार ने पहले उसे लालच दी, फिर उगाही करने के लिए दबाव बनाया। बीजेपी के इस तरह के आरोपों के बीच आम आदमी पार्टी ने कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाने की जगह बीजेपी के लोग सदन का समय बर्बाद कर रहे हैं। सवाल यह है कि क्या बीजेपी पाक साफ है। बीजेपी के लोगों को हताशा और निराशा है कि आखिर आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों के दिलों को जीतने में किस तरह से कामयाब हो रही है। लेकिन बीजेपी ने कहा कि सत्येंद्र जैन का मुद्दा क्यों नहीं उठना चाहिए। सरकार का एक मंत्री करप्शन के मामलों में जेल में बंद है और अरविंद केजरीवाल सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। यही नहीं करप्शन के मामले में नैतिकता की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल को क्या हो गया है। बीजेपी की मांग है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article