दिल्ली

Delhi: RAU कोचिंग सेंटर त्रासदी पर सख्त एक्शन; उपराज्यपाल ने दो अफसरों पर गिराई गाज, शुरू हुई विभागीय कार्रवाई

दिल्ली LG ने राउज कोचिंग सेंटर की बेसमेंट लाइब्रेरी में तीन छात्रों की मौत वाले केस में फायर विभाग के दो अफसरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मंजूरी दे दी है। जांच में दोनों पर बेसमेंट के अवैध इस्तेमाल को छिपाकर फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी कराने का आरोप साबित हुआ।

Image

उपराज्यपाल वी के सक्सेना (फोटो: दिल्ली सरकार)

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने जुलाई 2024 में ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU’s IAS Study Circle में हुई त्रासदी पर सख्त कदम उठाए हैं, जिसमें तीन छात्रों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद फायर सेफ्टी विभाग के दो ग्रुप 'A' अधिकारियों, डिविजनल ऑफिसर वेदपाल और असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर उदयवीर सिंह के खिलाफ औपचारिक अनुशासनात्मक कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों अधिकारी पिछले वर्ष से निलंबित हैं। 27 जुलाई 2024 की शाम अचानक आई तेज बारिश के कारण कोचिंग सेंटर की बेसमेंट लाइब्रेरी में पानी भर गया था। उस समय अंदर पढ़ रहे छात्र फंस गए थे, और वेंटिलेशन की कमी के चलते तीन छात्रों की दम घुटने से मौत हो गई थी। यह हादसा दिल्ली के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला बन गया।

फायर सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी किया

जांच में यह सामने आया कि फायर विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने 1 जुलाई 2024 को संबंधित भवन का निरीक्षण किया था, लेकिन उन्होंने बेसमेंट को लाइब्रेरी या बैठने की जगह के रूप में उपयोग किए जाने की जानकारी को छिपा लिया। इसके बावजूद उन्होंने फायर सेफ्टी क्लियरेंस प्रदान कर दिया, जिसके आधार पर 9 जुलाई को फायर सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी किया गया। जबकि नियमों के अनुसार बेसमेंट का ऐसा उपयोग प्रतिबंधित था।

लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख

जिला मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट आने के बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। अब उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इनके विरुद्ध CCS (CCA) नियम, 1965 के तहत विभागीय कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दे दी है और सतर्कता निदेशालय को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अपने कार्यकाल के दौरान उपराज्यपाल सक्सेना ने ड्यूटी में लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख अपनाया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Prerit Kumar
प्रेरित कुमारauthor

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य का अनुभव रखता हूँ। पत्रकारिता की दुनिया में एक दशक से सक्रिय हूँ। समाज और सच्चाई को जोड़ने वाली सार्थक पत्रकारिता में विश्वास करता हूँ।

और पढ़ें
End of Article