राष्ट्रपति भवन के कर्मचारी के साथ 24 लाख की धोखाधड़ी
नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के हाउसहोल्ड सेक्शन में तैनात मुख्य हाउसहोल्ड सहायक सुरेंद्र कुमार के खाते से 24.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के सहकर्मी प्रकाश सिंह और एक अन्य आरोपी संजय चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सुरेंद्र कुमार के खाते से तीन महीने में एक-एक लाख रुपये की राशि ट्रांसफर करते हुए 24.40 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रकाश सिंह ने पीड़ित के मोबाइल तक पहुंच का फायदा उठाते हुए, बिना उसकी जानकारी के, फोनपे एप के माध्यम से तीन महीने में हर तीसरे-चौथे दिन एक लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की। पीड़ित ने जब बैंक जाकर अपनी पासबुक प्रिंट करवाई, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।
पीड़ित ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी और शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जिसमें बताया कि न तो उन्होंने और न ही उनकी पत्नी ने कभी यूपीआइ एप इंस्टॉल किया था। पुलिस ने 14 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस जांच में पता चला कि पीड़ित की पत्नी के खाते से 16.05 लाख रुपये कोलकाता के संजय चक्रवर्ती के बैंक में स्थानांतरित किए गए थे। संजय चक्रवर्ती ने पूछताछ में बताया कि उसने प्रकाश सिंह के माध्यम से धोखाधड़ी के पैसे प्राप्त किए थे। प्रकाश ने ठगी के पैसों से महंगे सामान खरीदे और ऑनलाइन गेमिंग में भी खर्च किया। उसने अपने दोस्तों और सहकर्मियों के खातों का इस्तेमाल कर अपनी संलिप्तता को छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने प्रकाश के खातों से 2.25 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।