दिल्ली

उगते सूर्य को अर्घ्य दे सकते हैं PM मोदी, इस घाट पर डुबकी लगाएंगे प्रधानमंत्री!

PM Narendra Modi Chhath Celebration: छठ महापर्व के चौथे दिन उगते सूर्य के अर्घ्य के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वासुदेव घाट पर डुबकी लगा सकते हैं। हालांकि, इसकी आधाकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली की आबादी में पूर्वांचलियों (पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों के लिए संयुक्त संबोधन)की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत हैं और मतदाताओं के सबसे बड़े वर्गों में से एक हैं।

Image

पीएम मोदी (फोटो-ट्विटर)

PM Narendra Modi Chhath Celebration: दिल्ली में छठ महापर्व की भव्यता और वैभव पहले से अलग है। दिल्ली में बसे पूर्वांचली समुदाय की ओर से त्योहार मनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। राजधानी के यमुना किनारे विभिन्न घाटों पर छठ पर्व की झलक देखने को मिल रही है। पर्व के चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली स्थित वासुदेव घाट पर मंगलवार 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र भी डुबकी लगा सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई। लेकिन, इसके मद्देनजर तमाम सुरक्षा व्यवस्था समेत बड़ी तैयारियां की गई हैं।

दरअसल, साल 2024 में वासुदेव घाट को आम जनता के लिए खोल दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, करीब 16 हेक्टेयर में ये घाट फैला है, जो दिल्ली का सबसे खूबसूरत घाट माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में इस घाट की अहमियत इसलिए ज्यादा है, क्योंकि सबसे पहली यमुना आरती यहीं से शुरू हुई थी। ISBT के वासुदेव घाट में यमुना नदी के तट पर अस्थायी तालाब बनाया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार शाम को छठ महापर्व में शामिल हुईं और कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय राजधानी में त्योहार की भव्यता और वैभव पहले से अलग है। गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया के साथ मंगलोपुरी में एक छठ घाट का दौरा किया। दिल्ली के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इस समय मनाया जा रहा छठ पर्व का वैभव, भव्यता और दिव्यता दिल्लीवासियों को राहत प्रदान कर रही है। मैं छठी मैया से दिल्ली की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करती हूं।

सीएम रेखा ने छठ पर क्या कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना किनारे कई वर्षों के बाद यह त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली की पिछली सरकार के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य देने सहित छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। भाजपा सरकार ने दिल्ली में बसे पूर्वांचली समुदाय द्वारा त्योहार मनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली की आबादी में पूर्वांचलियों (पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों के लिए संयुक्त संबोधन)की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत हैं और मतदाताओं के सबसे बड़े वर्गों में से एक हैं।

दिल्ली सरकार ने यमुना तट पर पल्ला से कालिंदीकुंज तक 17 स्थानों पर घाट तैयार किए हैं, इसके अलावा शहर के उद्यानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 1,500 अस्थायी घाट भी बनाए हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा सहित कई भाजपा नेताओं ने भी छठ पूजा में शामिल हुए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article