Pitbull Attack on Girl in Delhi: दिल्ली में कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां खतरनाक नस्ल के कुत्ते पिटबुल ने 7 साल की मासूम को अपना शिकार बनाया। पिटबुल के हमले से बच्ची घायल हो गई है। जिसके बाद उसकी मां ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Pitbull Attack: जगतपुरी थाना क्षेत्र में हुई घटना
यह घटना शुक्रवार रात को जगतपुरी थाना क्षेत्र की है, जहां एक पिटबुल कुत्ते ने 7 साल की बच्ची को काट लिया और घसीट लिया। यह कुत्ता बच्ची के पड़ोसी ने पाला हुआ है। पुलिस ने बताया कि रात 8 बजकर 47 मिनट पर जगतपुरी थाने में एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें महिला कॉलर ने बताया कि उसकी 7 साल की बेटी को पड़ोसी के पिटबुल कुत्ते ने काट लिया।
बच्ची के शरीर पर मिले निशान
पुलिस ने बताया कि बच्ची के शरीर पर काटने के निशान मिले हैं। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने पिटबुल के मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 289 और 337 के तहत केस दर्ज किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
