दिल्ली

Delhi News: पड़ोसी के पिटबुल ने महिला पर किया हमला, मालिक पर कुत्ते को उकसाने का आरोप

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया। पीड़ित महिला ने कुत्ते के मालिकों पर उसे हमला करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। कुत्ते के काटने से महिला को पांच जगह गंभीर चोटें आईं हैं। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Image

पिटबुल ने महिला पर किया हमला (फोटो साभार - istcok)

Delhi News: दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके में एक महिला पर पड़ोसी परिवार के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। पड़ोसी परिवार अपने कुत्ते को महिला के घर के बाहर शौच करा रहा था। इस बात पर आपत्ति जताने पर दोनों लोगों में विवाद हो गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि पड़ोसियों ने अपने कुत्ते को हमला करने के लिए उनपर छोड़ दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने महिला के साथ बदतमीजी भी की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित महिला ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।

पड़ोसी के बेटे ने पीड़ित को दिया धक्का

स्वरूप नगर इलाके की गली नंबर 14 में रिया देवी रहती है। 3 नवंबर की सुबह 9 बजे के करीब उनके पड़ोसी परिवार की महिला अपने पिटबुल नस्ल के कुत्ते को रिया के घर के आगे शौच करा रही थी। जब रिया ने इस बात के लिए पड़ोसी महिला को मना किया, तो दोनों के बीच बहस छिड़ गई। सीसीटीवी वीडियो के अनुसार दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा होने के दौरान ही कुत्ते ने रिया पर हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोसी महिला के बेटे ने रिया को धक्का भी दिया और उसके साथ बदतमीजी की। पीड़िता महिला का आरोप है कि पड़ोसियों ने कुत्ते को हमला करने के लिए उकसाया था। वीडियो में रिया अपना जख्मी हाथ पकड़े हुए भी नजर आ रही है।

कुत्ते ने पहले भी किया है हमला

पिटबुल के हमले से रिया को पांच जगहों पर चोट आईं है। उसे तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्वरूप नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर पड़ोसियों का कहना है कि पिटबुल डॉग ने पहले भी छोटे बच्चों पर हमला किया है, इस कारण वे बच्चों को गली में खेलने के लिए छोड़ने से डरते हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article