मोहाली: कस्बा खरड़ स्थित गुरु तेग बहादुर नगर में शुक्रवार को घर में सफाई का काम करने वाली एक महिला पर घर के ही दो पालतू पिटबुल कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला राखी के चेहरे का आधा हिस्सा भी खा लिया। लगभग एक घंटे तक कुत्ते उसे नोचते रहे। उसकी गर्दन, चेहरे समेत शरीर के पूरे हिस्से में बुरी तरह जख्म हो गए हैं। महिला जिस घर में काम करती थी, उस घर का मालिक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला पहले ही दिन उस घर में सफाई करने पहुंची थी।
शहर
Mohali News: घर में घुसते ही नौकरानी पर टूटे 2 पिटबुल, एक घंटे तक नोचते रहे, खा गए चेहरे का आधा हिस्सा
- Agency by: Times Now Digital
- Updated Dec 9, 2023, 03:16 PM IST
