दिल्ली

दिल्ली के महिपालपुर में सुनाई दी धमाके की आवाज, मचा हड़कंप; पुलिस ने बताया- बस का टायर फटा

दिल्ली के महिपालपुर में रेडिसन होटल के नजदीक धमाके की आवाज सुनी गई है। आवाज से घबराकर सूचना दमकल विभाग को दी गई। हालांकि पुलिस ने इस बारे में बताया कि यह आवाज बस का टायर फटने की थी।

Image

टायर फटने से लोगों में मचा हड़कंप (सांकेतिक तस्वीर : iStock)

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली के महिपालपुर में रेडिसन होटल के नजदीक धमाके की आवाज सुनी गई। दमकल विभाग के मुताबिक 9 बजकर 18 मिनट पर DFS को कॉल पर इस घटना की सूचना मिली। इसको लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी आई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि यह आवाज DTC बस का टायर फटने की थी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर की शाम हुए आतंकवादी हमले के बाद माहौल कुछ ऐसा बना हुआ है कि तेज आवाज से लोगों में घबराहट हो गई। आननफानन में करीब सवा 9 बजे दिल्ली फायर सर्विस को इस घटना की सूचना दी गई। हालांकि गनीमत रही कि यह आवाज महज टायर फटने की थी।

क्या बोली दिल्ली पुलिस

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर कॉल कर बताया कि महिपालपुर में होटल रेडिसन ब्लू प्लाजा के पास एक धमाके की आवाज सुनी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद बताया कि यह कोई विस्फोट नहीं था, बल्कि एक DTC बस का टायर फटने की सामान्य घटना थी। वहां मौजूद गार्ड ने पुष्टि की कि ड्राइवर मौके पर मौजूद था और किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं हुई। पुलिस ने लोगों से शांत रहने की अपील की है।

क्या था हड़कंप के पीछे कारण

बता दें कि हड़कंप की वजह के पीछे सोमवार को हुए आतंकी हमला कारण था। 10 नवंबर की शाम को लाल किला मेट्रो गेट नंबर 1 पर एक कार में हुए विस्फोट ने कई लोगों को हताहत कर दिया। इस आतंकी हमले में अबतक 13 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और तीन डॉक्टरों समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। जिसके कुछ ही घंटों बाद दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास एक धीमी गति से चलती कार में हाई इंटेसिटी वाला विस्फोट हुआ। पुलिस ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लगभग 2,500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर जब्त किया था। इस मामले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!