दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा मादक पदार्थों और संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को ‘आपरेशन कवच-9.0’ दिया गया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के 794 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की और 92 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस को भार मात्रा में मादक पदार्थ मिले है।
दिल्ली पुलिस ने 97 ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार
बता दें कि ‘आपरेशन कवच-9.0’ के तहत दिल्ली पुलिस ने 9 अगस्त शाम पांच बजे से 10 अगस्त शाम 5 बजे तक यानी 24 घंटे के अंदर शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 360 पुलिस टीमें बनाई गई थी, जिसका नेतृत्व पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह द्वारा किया जा रहा है। इन सभी टीमों ने 87 मामलों में 92 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने 307 ग्राम हेरोइन, 33.165 किलोग्राम गांजा, 610 ग्राम चरस, 22.25 ग्राम एमडीएमए, और 12.17 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
31 जुलाई को भी गिरफ्तार किए गए थे ड्रग्स तस्कर
जानकारी के लिए बता दें कि 31 जुलाई तक, दिल्ली पुलिस ने 1,425 मामलों में 1,784 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिनसे 45 किलो हेरोइन और 3,770 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि इसअभियान के दौरान कई प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नंद नगरी के सुरेंद्र पांडे, बरेली के आरिफ, और पटपड़गंज के चांद बाबू शामिल हैं। इसके अलावा, जुआ अधिनियम के तहत 48 मामलों में 83 आरोपी गिरफ्तार हुए और 1,19,840 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने 1,685 वाहनों को भी जब्त किया। इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
