दिल्ली

दिल्ली कैबिनेट का फैसला: ओलंपिक मेडल विनर को मिलेंगे करोड़ों, मेधावी छात्रों को लैपटॉप देगी सरकार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आज दिल्ली कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें राजधानी की जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए गए। खास तौर पर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बदलाव लाने वाले फैसले चर्चा का केंद्र रहे।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो -@CMODelhi,ट्वविटर )

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आज दिल्ली कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें राजधानी की जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए गए। खास तौर पर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बदलाव लाने वाले फैसले चर्चा का केंद्र रहे।

शिक्षा में डिजिटल युग की शुरुआत

कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार अब स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत करने जा रही है। इसका मकसद बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है ताकि वे तकनीक के साथ कदम से कदम मिला सकें। यह योजना शिक्षा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में मानी जा रही है।

खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाड़ियों के लिए इनाम और सरकारी नौकरी देने की ऐतिहासिक घोषणा की है।

ओलंपिक पदक विजेताओं को इनाम:

  • गोल्ड मेडल: 7 करोड़ रुपये
  • सिल्वर मेडल: 5 करोड़ रुपये
  • ब्रॉन्ज मेडल: 3 करोड़ रुपये

सरकारी नौकरियों का तोहफा:

  1. एशियन गेम्स:
  2. गोल्ड/सिल्वर विजेता को ग्रुप A की नौकरी
  3. ब्रॉन्ज विजेता को ग्रुप B की नौकरी

कॉमनवेल्थ गेम्स:
  • गोल्ड विजेता: ग्रुप A
  • सिल्वर विजेता: ग्रुप B
  • ब्रॉन्ज विजेता: ग्रुप C
  1. स्कूल स्तर पर खिलाड़ियों को समर्थन
  2. खेलों में प्रतिभावान स्कूली छात्रों को भी सरकार प्रोत्साहन देगी।
  3. कक्षा 6 से 12वीं तक के राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले छात्रों को ₹5 लाख तक की मदद दी जाएगी ताकि वे बेहतर प्रशिक्षण ले सकें।
  4. राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 11 लाख का इनाम मिलेगा।
  5. अंतरराष्ट्रीय पदक लाने वाले खिलाड़ियों को भी 11 लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।

मेधावी छात्रों को लैपटॉप और 100 नई ICT लैब खुलेंगे

सरकार ने ऐलान किया है कि 10वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले 1200 मेधावी छात्रों को i7 लैपटॉप दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को डिजिटल रूप से और ज्यादा सक्षम बनाना है। इसके अलावा सरकार ने राजधानी के स्कूलों में 100 नई ICT (सूचना एवं संचार तकनीक) लैब स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। इन लैबों में आधुनिक कंप्यूटर, स्मार्ट टूल्स और डिजिटल लर्निंग की सुविधाएं होंगी, जिससे छात्र तकनीक के साथ पढ़ाई में आगे बढ़ सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article