दिल्ली

दिल्‍ली की युवती से फिर निर्भया जैसी दरिंदगी व गैंगरेप, गाजियाबाद में सड़क किनारे बोरे में मिली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 01:47 AM IST

Delhi News: दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती से निर्भया जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पर दिल्‍ली की रहने वाली एक युवती के साथ पांच आरोपियों ने गैंगरेप के बाद जमकर मारपीट की। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर उसे बुरी तरह जख्‍मी कर दिया। पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

दिल्‍ली की रहने वाली युवती गई थी भाई का बर्थ-डे मनाने

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्‍ली की रहने वाली युवती गई थी भाई का बर्थ-डे मनाने
  2. आरोपियों ने पीड़िता के साथ की निर्भय जैसी दरिंदगी
  3. आरोपियों के साथ पीड़िता के परिवार का चल रहा विवाद

राजधानी दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद में दिल्‍ली की एक युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस युवती के साथ गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में पांच हैवानों ने पहले गैंगरेप किया और फिर जमकर उसे पीटा। आरोपियों ने हैवानियात दिखाते हुए युवती के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। इस प्रताड़ना से जब युवती बेहोश हो गई तो आरोपियों ने उसे मरा समझकर एक बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैवानियत के इस घटना के बाद से दिल्‍ली और गाजियाबाद में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती अपने भाई का जन्मदिन मनाने दिल्ली से गाजियाबाद के नंद ग्राम गई थी। वहां से लौटते समय इन आरोपियों ने युवती को कार में अगवा कर लिया। पीड़िता के परिवार के साथ आरोपितों की पुरानी रंजिश है, दोनों के बीच लंबे समय से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। इस मामले में पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर त्‍वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में कई टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार छापेमारी कर रही है।

आश्रम रोड पर बोरे में मिली थी पीड़िता

गाजियाबाद के नंद ग्राम थाने में दर्ज मामले के अनुसार गैंगरेप और हैवानियत का यह पूरा मामला आश्रम रोड का है। पीड़िता यहीं पर घायल अवस्था में बोरी में बंद मिली थी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्‍पताल पहुंचाया। पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग भी एक्टिव हो गया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली की युवती गाजियाबाद से रात को दिल्‍ली में वापिस अपने घर आ रही थी। इसी दौरान उसे 5 लोग जबरन उठा ले गए और आरोपितों ने 2 दिन तक युवती के साथ गैंगरेप कर उसके साथ हैवानियत करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया। इस मामले में गाजियाबाद एसएसपी को नोटिस इशू किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'